महिला सेना पुलिस भर्ती रैली: छत्तीसगढ़ की युवतियों को देशसेवा का सुनहरा मौका

Indian Army Recruitment : भारतीय सेना में महिलाओं की भागीदारी को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत महिला सेना पुलिस भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। सेना भर्ती कार्यालय, जबलपुर (मध्यप्रदेश) द्वारा यह भर्ती रैली (Indian Army Recruitment) 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउंड, झिंझरी, कटनी (मध्यप्रदेश) में आयोजित होगी।
यह भी पढ़े :- T-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को नहीं होगा भारत-पाक मैच, ICC ने कहा- पाकिस्तान अपने फैसले पर करे पुनर्विचार
इस भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों से चयनित महिला अभ्यर्थी भाग लेंगी। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत भारतीय सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में सफल घोषित महिला उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन सहित अन्य आवश्यक चयन प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। शारीरिक और दस्तावेज़ परीक्षण में सफल अभ्यर्थियों की चिकित्सकीय जांच 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल, जबलपुर में कराई जाएगी। चिकित्सकीय रूप से पूर्णतः फिट पाए जाने पर ही अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।
भर्ती रैली में शामिल होने वाली अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र तथा आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लाना अनिवार्य होगा। एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं और पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भी भेजे जा चुके हैं।
महिला सेना पुलिस भर्ती रैली केवल रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि यह महिलाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना को सशक्त करने का मंच है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की युवतियों के लिए सम्मान, सुरक्षा और राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में करियर बनाने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। (Indian Army Recruitment)



