कमलेश चंद्राकर को मिली नई जिम्मेदारी, शुभचिंतकों में खुशी की लहर
भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त
भाजपा संगठन ने सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय, अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता कमलेश चंद्राकर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके संगठनात्मक कौशल, डिजिटल माध्यमों में प्रभावी कार्यशैली और पार्टी के प्रति निष्ठा का प्रमाण मानी जा रही है।
गौरतलब है कि कमलेश चंद्राकर इससे पूर्व भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक धमतरी के रूप में दो सफल कार्यकाल पूर्ण कर चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनहितकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाया गया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भाजपा की मज़बूत उपस्थिति बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
नई जिम्मेदारी की घोषणा होते ही उनके शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है। फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया है कि कमलेश चंद्राकर अपने अनुभव और ऊर्जा के बल पर प्रदेश स्तर पर सोशल मीडिया संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा भाजपा की विचारधारा को डिजिटल माध्यमों के ज़रिए जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कमलेश चंद्राकर ने अपने नेता पुर्व मंत्री अजय चंद्राकर, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, दीपक महेस्के, सोशल मिडिया प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को और मज़बूत करना तथा जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के ज्योति भानु चंद्राकर, चेतन हिंदुजा, राजीव सिन्हा, महेश केला, गणेश साहू, दीपक चंद्राकर, कमल शर्मा, अविनाश दुबे, होरी लाल साहू, शुभम यदू, मुलचंद सिन्हा, धर्मेंद्र साहू, देवेंद्र साहू, कल्याण राजपुत, युगेश धीवर, सुमीत बंजारे, हिमांशु साहू, सोमप्रकाश सिन्हा सहित कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे संगठन के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है।



