Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर में होटल के पास खाना फेंकने को लेकर विवाद, कुक और उसके साथी ने मिलकर की युवक की हत्या

Murder in Raipur: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां होटल के पास खाना फेंकने को लेकर शुरू हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मध्यप्रदेश के अनूपपुर निवासी शिव प्रसाद ध्रुव के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक खाना फेंकने को लेकर होटल के कुक से युवक का विवाद हुआ। इसके बाद कुक ने अपने एक और साथी के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई की। साथ ही धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे युवक बेहोश होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़ें:- भिलाई में पीएचडी शोधार्थियों से लाखों की धोखाधड़ी, कनिष्ठ सलाहकार ने हड़पे 9 लाख 44 हजार रुपए

सूचना पर पहुंची धरसीवां पुलिस ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों संदेहियों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ जारी है। बता दें कि हत्या के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में 27 हजार 721 हत्याओं के प्रकरण दर्ज किए गए, जो पिछले साल यानी 2022 के 28,522 से थोड़े कम हैं। हत्या के मामलों में कुल 28,587 लोगों की मौत हुई, जिसमें प्रमुख कारण विवाद और झगड़ा सबसे आम था। (Murder in Raipur)

छत्तीसगढ़ में हत्या के चौंकाने वाले आंकड़े

NCRB की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ में हत्या और गंभीर अपराध की दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। 2023 में राज्य में कुल 73 हत्या के मामले दर्ज किए गए। NCRB के आंकड़े बताते हैं कि राज्य में छोटे विवाद अक्सर हिंसक घटनाओं में बदल जाते हैं। रायपुर में पिछले कुछ सालों में कई मामूली विवादों के कारण हत्या की घटनाएं सामने आई हैं, जैसे कि उधारी या खाने-पीने को लेकर झगड़े। अगर कुल हत्या दर की बात की जाए तो छत्तीसगढ़ देश के शीर्ष चार राज्यों में शामिल था, यहां हत्या रेट लगभग 3.4 प्रति 1,00,000 आबादी दर्ज किया गया, जो कई अन्य राज्यों से ज्यादा है। लोगों से अपील की है कि छोटे विवाद को बढ़ावा न दें और किसी भी हिंसक घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि टाइम पर कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

Back to top button
error: Content is protected !!