Google Analytics —— Meta Pixel

रायपुर कोर्ट में हड़कंप! पेशी के लिए लाए गए दो आरोपी भागे

रायपुर। रायपुर जिला अदालत में पेशी के दौरान दो आरोपी अभिरक्षा से फरार हो गए। दोनों हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर मामलों में विचाराधीन थे और जेल से कोर्ट लाए गए थे।

यह भी पढ़े :- जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट: आज नहीं आएगा परिणाम, 16 फरवरी को होगा जारी

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट परिसर की है। आरोपी राजेश मारकण्डेय और तुलाराम मारकण्डेय को पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान मोहर्रिर की निगरानी में चूक का फायदा उठाकर दोनों फरार हो गए।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 262 के तहत एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस और न्यायालय प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!