राहुल गांधी को आजीवन चुनाव न लड़ने का प्रस्ताव पेश, निशिकांत दुबे ने संसद में मोशन रख दिया

Nishikant Dubey On Rahul Gandhi: लोकसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर सियासी घमासान जारी है। बुधवार (11 फरवरी) को राहुल गांधी द्वारा सरकार पर “भारत माता को बेचने” से जुड़े आरोप लगाए जाने के बाद भाजपा के सदस्य सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा में उनके खिलाफ एक मजबूत प्रस्ताव (मोशन) पेश किया है।
यह भी पढ़े :- रायपुर कोर्ट में हड़कंप! पेशी के लिए लाए गए दो आरोपी भागे
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं और ऐसे ताकतों की मदद ले रहे हैं, जिनका उद्देश्य भारत को नुकसान पहुंचाना है। दुबे ने आरोप लगाया कि ऐसे गैर जिम्मेदार बयान देश की एकता और संप्रभुता के लिए खतरा हैं। (Nishikant Dubey On Rahul Gandhi)
दुबे ने अपने प्रस्ताव में लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि:
- राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त की जाए,
- और उन्हें पूरी जिंदगी चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किया जाए।
निशिकांत दुबे ने संसद में कहा कि यह प्रस्ताव (सब्सटेंटिव मोशन) स्पीकर द्वारा स्वीकार किया जाना चाहिए ताकि इस मामले पर आगे की कार्यवाही हो सके। (Nishikant Dubey On Rahul Gandhi)



