राजधानी में रफ्तार का कहर: आमने-सामने टकराईं दो बाइक, तीन की दर्दनाक मौत

Raipur News : राजधानी में तेज रफ्तार का खतरनाक रूप एक बार फिर सामने आया है। विधानसभा थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़े :- कोंडागांव के मक्का प्लांट में उग्र प्रदर्शन, ग्रामीणों ने जमकर की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों को भी दौड़ाया
मृतकों की पहचान भोजराज विश्वकर्मा, उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा और शुभम यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों बाइक तेज गति से आ रही थीं और लापरवाही के कारण आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। (Raipur News)
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार हादसे की मुख्य वजह तेज रफ्तार और लापरवाही प्रतीत हो रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दोनों बाइकों की गति, चालक की स्थिति, लाइसेंस तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। (Raipur News)



