Chhattisgarh Crimes News : पैसों के लालच में हैवान बना बेटा, फावड़े से पिता की बेरहमी से हत्या

Chhattisgarh Crimes News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत मन्नडोल में सोमवार को हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। पैसों के विवाद में एक बेटे ने अपने ही 70 वर्षीय पिता की नृशंस हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
यह भी पढ़े :- FASTag यूजर्स सावधान: फर्जी QR कोड और वेबसाइट से हो रही साइबर ठगी
पैसों की मांग पर बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार, 40 वर्षीय नीतू ध्रुव ने अपने पिता मनराखन ध्रुव से पैसे की मांग की थी। परिजनों के मुताबिक आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है। जब पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि गुस्से में आकर नीतू ने फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद घर के भीतर खून फैला मिला। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और नशे की लत को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (Chhattisgarh Crimes News)
घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, वहीं क्षेत्र में इस वारदात को लेकर लोग स्तब्ध हैं। (Chhattisgarh Crimes News)



