छत्तीसगढ़ न्यूज: आरंग के रसनी में राष्ट्रीय गौरव रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर समाजजनों ने किया अभिनंदन
आरंग। भारत क्रांति मिशन द्वारा आयोजित ‘राष्ट्रीय गौरव रथ यात्रा’ (14 से 19 फरवरी 2026) नासिक से प्रारंभ होकर महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए 19 फरवरी को जगन्नाथ पुरी पहुंचेगी। मंगलवार सुबह 9 बजे ग्राम रसनी स्थित चन्द्राकर समाज परिसर (नेशनल हाईवे सर्विस रोड, ओवरब्रिज के पास) में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर वतन चंद्राकर के नेतृत्व में सैकड़ों समाजजनों ने यात्रा का गरिमामय स्वागत किया।
यह भी पढ़े :- बेमेतरा के बिरनपुर हिंसा मामले में बड़ा फैसला, मुस्लिम पिता-पुत्र की हत्या के 17 आरोपी 3 साल बाद दोषमुक्त
शिवाजी महाराज के वंशज भी रहे शामिल
यात्रा के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भी शामिल हैं, जिनका समाजजनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्मानपूर्वक अभिनंदन किया। आयोजकों के अनुसार लगभग 500 श्रद्धालुओं के साथ निकली यह रथयात्रा 19 फरवरी को पुरी पहुंचेगी, जहां शिवाजी महाराज के वंशजों द्वारा जगन्नाथ पुरी में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का संदेश
रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा जहां-जहां से गुजर रही है, वहां श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
पुष्पवर्षा और आतिशबाजी से हुआ स्वागत
रसनी उपक्षेत्र सामाजिक भवन में आयोजित स्वागत समारोह में सामाजिक पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा, माल्यार्पण एवं आतिशबाजी के साथ अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान “जय भवानी-जय शिवाजी” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित
कार्यक्रम में पूर्व राज अध्यक्ष वतन चंद्राकर, शंकरलाल चंद्राकर, उपक्षेत्र अध्यक्ष खूबचंद चंद्राकर, के.के. भारद्वाज, दिनेश चंद्राकर, सतीश चंद्राकर, मनोज चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, डोमार सिंह चंद्राकर, होरी चंद्राकर, जगमोहन चंद्राकर, सचिव भरत चंद्राकर, उमाशंकर चंद्राकर, अमन चंद्राकर, गोपाल चंद्राकर, विकास चंद्राकर, खुमेश चंद्राकर, पारस चंद्राकर, समीर चंद्राकर, गौरव चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं युवा उपस्थित रहे।
सामाजिक एकता का प्रेरक उदाहरण
चंद्राकर समाज द्वारा किए गए इस भव्य स्वागत ने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। आयोजन में उत्साह, अनुशासन और परंपरा का सुंदर समन्वय देखने को मिला।



