Google Analytics —— Meta Pixel

गांव-गांव में बनेगा महतारी सदन, महिलाओं को मिलेगा अपना मंच

Mahatari Sadan : छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए बड़ा निर्णय लिया है। राज्य में “महतारी सदन” (Mahatari Sadan) निर्माण की जिम्मेदारी अब ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इसके लिए नई मार्गदर्शिका जारी कर दी है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh News : आधी रात स्कूल में “तांत्रिक तांडव”, ताले टूटे, फर्नीचर जला, बच्चे सहमे, पढ़े पूरी खबर

योजना के तहत कुल 368 महतारी सदनों (Mahatari Sadan) के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। प्रत्येक सदन के निर्माण पर लगभग 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। अब तक 137 महतारी सदनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है, जबकि शेष कार्य प्रगति पर है।

सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी निर्माण कार्य 6 से 8 माह के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा। निर्माण कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृति संबंधित जिलों के जिला पंचायत सीईओ द्वारा प्रदान की जाएगी।

इन महतारी सदनों का उपयोग ग्रामीण महिलाओं की बैठक, प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूह (SHG) की गतिविधियों तथा सामाजिक-आर्थिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को संगठित मंच उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक, सामाजिक और नेतृत्व के स्तर पर मजबूत बनाना है।

Back to top button
error: Content is protected !!