Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: पहले से शादीशुदा जोड़े ने फिर रचाई शादी, सरकारी योजना में बड़ा खेल, पढ़े पूरी खबर

Chhattisgarh News : कांकेर जिले के गोविंदपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के कार्यक्रम में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पहले से विवाहित जोड़े ने दोबारा विवाह कर योजना का लाभ ले लिया। इस घटना ने प्रशासनिक सत्यापन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़े :- होली पर घर जाना हुआ आसान: छत्तीसगढ़ से गुजरेंगी 15 स्पेशल ट्रेनें

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदीप विश्वास और स्वर्णा मिस्त्री का विवाह 3 जून 2025 को पहले ही हो चुका था। इसके बावजूद दोनों को सामूहिक विवाह योजना के लिए पात्र मानते हुए पंजीकृत कर लिया गया और कार्यक्रम में उनका पुनः विवाह कराया गया। (Chhattisgarh News)

नियमों के मुताबिक वधू के अविवाहित होने की पुष्टि आंगनबाड़ी, पंचायत प्रमाण पत्र और सेक्टर सुपरवाइजर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की जानी चाहिए थी। लेकिन इस मामले में केवल पंचायत से अविवाहित होने का प्रमाण पत्र लिया गया और वास्तविक वैवाहिक स्थिति की उचित जांच नहीं की गई।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में महिला सिंदूर और पोला पहने दिखाई दी, जो सामान्यतः विवाहित महिला की पहचान मानी जाती है। इससे स्पष्ट हुआ कि विवाह पहले ही संपन्न हो चुका था।

योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस फर्जी पंजीकरण से सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है और वास्तविक जरूरतमंद परिवारों का अधिकार प्रभावित हुआ है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। (Chhattisgarh News)

Back to top button
error: Content is protected !!