Google Analytics —— Meta Pixel

CG Budget Session 2026 : सदन में गूंजा ड्रग पैडलर का नाम, सरकार ने जांच का दिया भरोसा

CG Budget Session 2026 : छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्रदेश में बढ़ती ड्रग तस्करी के मुद्दे पर चर्चा के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। प्रश्नकाल के दौरान कथित ड्रग पैडलर नव्या मलिक का नाम उठते ही सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।

यह भी पढ़े :- UNHRC में भारत का धमाका, अनुपमा सिंह ने पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी, J&K बजट IMF पैकेज से दोगुना

सूची से नाम क्यों गायब?

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकार से सवाल किया कि ड्रग तस्करी से जुड़े आरोपियों की सूची में नव्या मलिक का नाम क्यों शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रश्न के लिखित उत्तर में उपलब्ध कराई गई सूची में उक्त नाम नहीं पाया गया। (CG Budget Session 2026)

सदन में उन्होंने कहा, “आखिर नव्या मलिक का नाम क्यों छुपाया गया? इसके लिए जिम्मेदार कौन है? क्या इस लापरवाही पर कोई कार्रवाई होगी?” उन्होंने संकेत दिया कि यदि किसी आरोपी का नाम जानबूझकर सूची से हटाया गया है, तो यह गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

मंत्री का जवाब: जांच कराएंगे

मामले पर जवाब देते हुए संबंधित मंत्री ने कहा कि उन्हें तत्काल इस विषय में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

सरकार की ओर से यह भी कहा गया कि यदि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सदन में इस मुद्दे को लेकर कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। (CG Budget Session 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!