Google Analytics —— Meta Pixel

26 साल की दुल्हन के गोद में लेटे 70 साल के मौलाना! शादी के बाद फोटोशूट ने उड़ाए होश, पढ़े पूरी खबर

Pakistani Maulana Photoshoot: सोशल मीडिया पर इन दिनों रावलपिंडी से जुड़ा एक वीडियो जबरदस्त चर्चा में है। 70 वर्षीय मौलाना और उनकी 26 साल की दुल्हन के ब्राइडल फोटोशूट (Pakistani Maulana Photoshoot) ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। यह वीडियो अब निजी याद से निकलकर वैश्विक स्तर पर वायरल सनसनी बन चुका है।

यह भी पढ़े :- CG Budget Session 2026 : सदन में गूंजा ड्रग पैडलर का नाम, सरकार ने जांच का दिया भरोसा

बताया जा रहा है कि रावलपिंडी के एक मौलाना हाकिम साहब ने हाल ही में अपने से 44 साल छोटी महिला से प्रेम विवाह किया। निकाह के बाद इस जोड़े ने प्रोफेशनल ब्राइडल फोटोशूट (Pakistani Maulana Photoshoot) कराया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गईं।

वायरल वीडियो में मौलाना अपनी दुल्हन की गोद में लेटकर पोज देते दिखाई दे रहे हैं। वहीं फोटोग्राफर परफेक्ट शॉट लेने के लिए जमीन पर लेटकर एंगल सेट करता नजर आता है, जिसे देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं।

एक अन्य क्लिप में दुल्हन, सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर के मशहूर गाने “दिल दियां गल्लां” गुनगुनाती दिख रही है, जबकि मौलाना भी साथ में सुर मिलाते नजर आते हैं।

नेटिजन्स ने लिए जमकर मजे

जैसे ही वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हुआ, कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने उम्र के बड़े अंतर को लेकर तंज कसे, तो कुछ ने फोटोशूट के पोज़ पर चुटकी ली।

क्या वीडियो असली है?

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसकी सत्यता पर सवाल उठाए। बताया जा रहा है कि यह फोटोशूट पाकिस्तान की एक मीडिया टीम द्वारा आयोजित किया गया था। विवाद बढ़ने के बाद संबंधित प्लेटफॉर्म से वीडियो हटा दिया गया, लेकिन तब तक यह इंटरनेट पर व्यापक रूप से फैल चुका था।

यह मामला अब सोशल मीडिया पर बहस और मनोरंजन — दोनों का विषय बना हुआ है।

Back to top button
error: Content is protected !!