प्रधानमंत्री मोदी को मिला इजराइल संसद का सर्वोच्च सम्मान, PM नेतन्याहू मोदी को बताया एशिया का शेर

Knesset Medal to PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल की संसद ने “स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल” से सम्मानित किया। यह नेसेट का सर्वोच्च सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी इस पदक को प्राप्त करने वाले पहले भारतीय नेता हैं। इस सम्मान को PM मोदी के व्यक्तिगत नेतृत्व के माध्यम से भारत और इजराइल के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे संसद का पदक प्राप्त करके अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है। मैं इसे विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं। यह सम्मान किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि भारत और इजराइल के बीच अटूट मित्रता को समर्पित है। यह उन साझा मूल्यों को दर्शाता है, जो हमारे दोनों देशों का मार्गदर्शन करते हैं।
यह भी पढ़ें:- 26 साल की दुल्हन के गोद में लेटे 70 साल के मौलाना! शादी के बाद फोटोशूट ने उड़ाए होश, पढ़े पूरी खबर
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि मोदी मेरे ग्रेट फ्रेंड और विश्व मंच के बड़े नेता हैं। मैं उन्हें सिर्फ दोस्त ही नहीं, बल्कि भाई जैसा मानता हूं। PM मोदी एशिया के शेर हैं। PM मोदी ने संसद में अपने भाषण में भारत और इजराइल के बीच गहरी मित्रता और भारतवासियों की इजराइल के प्रति सद्भावना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हमारे लोगों के बीच संबंध इस साझेदारी का मूल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 2006 में उनकी पहली इजराइल यात्रा के समय वहां सिर्फ कुछ ही योग केंद्र थे, लेकिन आज योग लगभग हर मोहल्ले में लोकप्रिय है। आयुर्वेद में भी इजराइल में रुचि बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वह और ज्यादा इजराइली युवाओं को भारत आने और यहां की सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधित पहलुओं को देखने के लिए आमंत्रित करते हैं। (Knesset Medal to PM Modi)

संसद के सदस्यों के साथ बातचीत और उनके साथ फोटोग्राफी और सेल्फी लेने के बाद PM नरेंद्र मोदी ने खड़े होकर उनके अभिवादन को स्वीकार किया। PM मोदी ने कहा कि भारत और इजराइल के संबंध आज आधुनिक राज्यों के रूप में हैं, लेकिन हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कड़ियां दो हजार साल से भी पुरानी हैं। उन्होंने बाइबिल की किताब एस्टर का हवाला देते हुए कहा कि भारत का प्राचीन नाम होडु है। उन्होंने यह भी बताया कि यहूदी व्यापारी समुद्री मार्गों से भारत आए और उन्होंने यहां बिना किसी भेदभाव के समाज में योगदान दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि यहूदी समुदाय ने भारत में अपने विश्वास को बनाए रखा और पूरी तरह से समाज में शामिल हुआ। (Knesset Medal to PM Modi)

प्रधानमंत्री मोदी और पीएम नेतन्याहू ने एक टेक्नोलॉजी और नवाचार प्रदर्शनी का दौरा भी किया, जिसमें एआई, क्वांटम, हेल्थकेयर, साइबर सुरक्षा, जल संसाधन और कृषि क्षेत्र में इजराइली युवाओं के पायनियरिंग काम को प्रदर्शित किया गया। PM मोदी ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने प्रदर्शनी में इजराइली कंपनियों से भारत में निवेश करने और भारतीय युवाओं के साथ काम करने की अपील की। PM नेतन्याहू ने भी हिंदी में ट्वीट किया कि उन्होंने अपने दोस्त पीएम मोदी को पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनकर सरप्राइज दिया। PM मोदी ने इसका स्वागत करते हुए कहा कि यह उनके देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं के प्रति सम्मान दर्शाता है। वहीं विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि उन्होंने इजराइली विदेश मंत्री गिदोन साआर और उनकी टीम से द्विपक्षीय सहयोग और क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर विस्तृत बातचीत की।

भारत में इजराइल के राजदूत रूवेन अजार ने कहा कि यह मोदी की यात्रा हमारे संबंधों में महत्वपूर्ण मोड़ है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच रक्षा और नई तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ाने का अवसर मिला। इजराइल के निवासी यारिन दीदी ने कहा कि भारत का बाजार बहुत बड़ा और नवाचार के लिए बेहद संभावनाशील है। वहीं ओरी कडविल ने कहा कि भारत की विज्ञान और तकनीकी क्षमता देखकर इजराइली टीम चकित है और वे दोनों देशों की प्रतिभाओं को मिलाकर अद्भुत चीजें बनाना चाहते हैं। नेसेट की पूर्व सदस्य पनीना रोसेनब्लम ने कहा कि PM मोदी सबसे महान प्रधानमंत्री हैं। हमें उनका इजराइल के प्रति प्रेम और समर्थन बहुत पसंद है। हम उनके साथ बहुत खुश हैं। इजराइल के लिए उनका प्रेम हमें बहुत अच्छा लगता है। हमें खुशी है कि वह हमारे साथ हैं। हम उनके साथ बहुत व्यापार करते हैं। हम बहुत खुश हैं।




