Google Analytics —— Meta Pixel

इजराइल के नेसेट में PM मोदी का जलवा, तस्वीरों में देखिए सदन के खास पल

PM Modi in Pictures: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यरुशलम स्थित इजराइली संसद नेसेट को संबोधित कर इतिहास रच दिया। वे नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। सदन में पहुंचने पर सांसदों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगे। नेसेट के स्पीकर अमीर ओहाना ने उन्हें संसद का सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ प्रदान किया। संसद को संबोधित करते हुए PM मोदी ने आतंकवाद की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत इजराइल के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री मोदी को मिला इजराइल संसद का सर्वोच्च सम्मान, PM नेतन्याहू मोदी को बताया एशिया का शेर 

उन्होंने दोनों देशों के 2000 साल पुराने रिश्तों, भारत में यहूदी समुदाय की सुरक्षित मौजूदगी और गाजा शांति पहल के समर्थन का जिक्र किया। वहीं इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने PM मोदी को एशिया का शेर और भाई जैसा दोस्त बताया और भारत-इजराइल संबंधों को बेहद खास और मजबूत करार दिया। यह 9 साल में मोदी का दूसरा इजराइल दौरा है। इससे पहले वे 2017 में इजराइल गए थे। दौरे के दौरान रक्षा सहयोग, ड्रोन और मिसाइल सिस्टम जैसे मुद्दों पर भी बातचीत की संभावना है। (PM Modi in Pictures)

तस्वीरों में इजराइली संसद के खास पल

Back to top button
error: Content is protected !!