Google Analytics —— Meta Pixel
Trending

Rashifal 28 February 2026: आज शनिवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

ज्योतिषाचार्य पं. यशस्वी योगेंद्र शर्मा : आज का राशिफल Rashifal 28 February 2026, दिन- शनिवार, विक्रम संवत- 2082, वीर निर्वाण संवत 2553, माह- फाल्गुन, तिथि- शुक्ल पक्ष द्वादशी (12)।    

Rashifal 28 February 2026

1 मेष राशि (Aries) : आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आपके मन के मुताबिक काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई खास तोहफा लेकर आ सकते हैं। व्यवसाय में जोखिम उठाने की योजना सफल हो सकती है, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि पार्टनरशिप में कोई नया समझौता करने से पहले सावधानी बरतें, वरना किसी प्रकार का धोखा मिल सकता है। छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में आ रही परेशानियों को लेकर अपने शिक्षकों या सीनियर से मार्गदर्शन प्राप्त करना पड़ सकता है।

2 वृष राशि (Taurus) : इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर लाभप्रद है। आज आप किसी नई योजना पर काम शुरू कर रहे हैं तो इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज अपने बच्चे को बढ़िया काम करते देखकर ख़ुशी महसूस करेंगे। आपको किसी परिजन की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धन की प्राप्ति हो सकती है।

3 मिथुन राशि (Gemini) : इस राशि के लोग कार्यालय में ऊपरी पद के लोगों से अधिक बातचीत से बचें, कभी कभी  ज्यादा मिठास भी संबंधों में खटास पैदा कर देती है। जिन व्यापारियों ने नया काम शुरू किया है, उनके लिए कार्यों को समाप्त करना थोड़ा कठिन सा प्रतीत हो सकता है। व्यवसाय में आपको पिछली योजनाओं से अच्छा लाभ मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेंगे।

4 कर्क राशि (Cancer) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपका पूजा पाठ में खूब मन लगेगा और शेयर मार्केट में यदि आपने धन का निवेश किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ अवश्य मिलेगा। आपका कोई काम आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। आप अपने जीवन का कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं और वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।

5 सिंह राशि (Leo) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित मामला कानून में चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी।  

6 कन्या राशि (Virgo) : इस राशि के जातकों को ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से अत्यधिक बातचीत या चापलूसी से बचना चाहिए, क्योंकि ज्यादा मीठे बोल कभी-कभी संबंधों में दूरी भी ला सकते हैं। जो व्यापारी नया कारोबार शुरू कर चुके हैं, उनके लिए शुरुआती दौर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पूर्व की योजनाओं से आपको अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई ऐसा कार्य, जो लंबे समय से रुका हुआ था और आपको तनाव दे रहा था, उसके पूरे होने की संभावना बन रही है।

7 तुला राशि (Libra) : आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए वाहन की प्राप्ति कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी नए काम में निवेश करना अच्छा रहेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। परिवार में शांति बनाए रखें। व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें। वाहन आदि ध्यान से चलाएं।  

8 वृश्चिक राशि (Scorpio) : आज इस राशि के जातकों के लिए ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। महत्वपूर्ण कार्यों को दिन के पहले भाग में निपटा लेना फायदेमंद होगा। किसी से धार्मिक और राजनीतिक विवाद में उलझने से बचें। आपको आय के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का मान रखेंगे, जिससे आपके मन में संतुष्टि बनी रहेगी और कुछ विशेष करने की इच्छा प्रबल रहेगी।  

यह भी पढ़ें : CG Budget Session 2026 : सदन में गूंजा ड्रग पैडलर का नाम, सरकार ने जांच का दिया भरोसा  

9 धनु राशि (Sagittarius) : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मनमाफिक काम होने से पूरा दिन अच्छा व्यतीत होगा। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आज आप कारोबार में जोखिम उठाकर भी लाभ पाने की कोशिश करेंगे जिसमें आपको सफलता भी मिलेगी। बिजनेस में आप किसी से पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल ना करें, नहीं तो धोखा हो सकता है। 

10 मकर राशि (Capricorn) : मुनाफे की दिशा में काम करने वाले व्यापारियों के लिए आज का दिन फलदायक साबित हो सकता है। युवाओं की मेहनत उन्हें उनके लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करेगी, आज कर्म और भाग्य मिलकर आपको सफलता दिलाने में सहयोग कर सकते हैं। परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने का प्रयास करें, बड़े बुजुर्गों को अपनी ओर से शिकायत का मौका न दे।

11 कुंभ राशि (Aquarius) : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको मन से अपने पूरे कामों पर ध्यान देना होगा और यदि आपको कोई सलाह या सुझाव दे, तो उस पर अमल करें। आपका किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। विरोधियों से सजग और सतर्क रहें। आज का दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है।

12 मीन राशि (Pisces) : आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ने और समाज में नाम कमाने का सुनहरा अवसर लेकर आया है। पूजा-पाठ व भक्ति में आपकी विशेष रुचि बनी रहेगी। यदि आपने शेयर बाजार में कोई निवेश किया है, तो भविष्य में इससे अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। कोई महत्वपूर्ण कार्य आपकी उम्मीद से बेहतर परिणाम दे सकता है। आप जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिसमें घर के बड़े-बुजुर्ग भी आपकी सराहना करेंगे। जीवनसाथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने की संभावना है। (Rashifal 28 February 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!