Chhattisgarh : होलिका दहन की रात खूनी वारदात, चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

Chhattisgarh Crime News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में होलिका दहन की रात एक दिल दहला देने वाली हत्या की घटना सामने आई। जामुल थाना क्षेत्र के रावणभाठा में 2 मार्च की रात करीब 11:30 बजे हेमंत साहू नामक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े :- BIG NEWS : छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा पर भाजपा ने जताया भरोसा
सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक हेमंत साहू और उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी ने लोहे के पाइप से हेमंत के सिर पर कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई। (Chhattisgarh Crime News)
मृतक की मां ललिता साहू की शिकायत पर जामुल थाने में अपराध क्रमांक 142/2026 के तहत धारा 103 बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने सघन घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया। तेज कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 मार्च को, घटना के लगभग 10 घंटे के भीतर, आरोपी आशीष साहू (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप भी बरामद कर लिया गया।
गौरतलब है कि होली पर्व को देखते हुए जिले में 900 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात थे, इसके बावजूद इस गंभीर वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। (Chhattisgarh Crime News)



