Google Analytics —— Meta Pixel

5 मार्च को नामांकन भरेंगी लक्ष्मी वर्मा, भाजपा नेताओं ने दी बधाई, कहा- राज्यसभा में प्रदेश की आवाज होंगी मजबूत

Rajyasabha Candidate Lakshmi Verma: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने लक्ष्मी वर्मा को उम्मीदवार बनाया है, जो 5 मार्च को सुबह 10 बजे विधानसभा सचिव के सामने अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सभी विधायकों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव समेत सभी विधायक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा विधायक दल के सचेतक सुशांत शुक्ला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया को लेकर पार्टी स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है।

यह भी पढ़ें:- BIG NEWS : छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए लक्ष्मी वर्मा पर भाजपा ने जताया भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लक्ष्मी वर्मा को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से छत्तीसगढ़ भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष और राज्य महिला आयोग सदस्य लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा चुनाव के लिए नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। संगठन के प्रति आपकी निष्ठा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता निश्चित ही सदन में प्रदेश की आकांक्षाओं को सशक्त स्वर प्रदान करेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव के लिए हमारे छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को प्रत्याशी चुने जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई और अग्रिम शुभकामनाएं। 

उन्होंने कहा कि लंबे समय से छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यों के लिए समर्पित रहीं लक्ष्मी वर्मा के अनुभव से राज्यसभा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व मजबूत हो ऐसी कामना करता हूं। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में आपका सक्रिय योगदान सदैव प्रेरणादायी रहा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि संसद के उच्च सदन में आप प्रदेश की आवाज को सशक्त रूप से प्रस्तुत करेंगी और छत्तीसगढ़ के विकास, नारी सम्मान और सामाजिक समरसता के मुद्दों को नई दिशा देंगी। (Rajyasabha Candidate Lakshmi Verma)

जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति का गौरव ! भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होने पर हार्दिक बधाई। संगठन के प्रति आपका समर्पण और जमीनी स्तर पर आपका कार्य आज इस ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में फलीभूत हुआ है। आपका चयन कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान है। हमें विश्वास है कि राज्यसभा में आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की जन-आकांक्षाओं को नई शक्ति मिलेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी CM विजय शर्मा और मंत्री केदार कश्यप ने भी उन्हें बधाई दी है।

कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि एक महिला के रूप में आपका यह चयन नारीशक्ति के बढ़ते सम्मान और नेतृत्व क्षमता का सशक्त प्रतीक है। यह निर्णय प्रदेश की मातृशक्ति के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरक संदेश सिद्ध होगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप उच्च सदन में छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं, महिलाओं के अधिकारों और समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाएंगी। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि संगठन के प्रति आपकी निष्ठा, सक्रिय भूमिका और जनसेवा के प्रति समर्पण निश्चित ही राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की आकांक्षाओं को प्रभावी और सशक्त स्वर प्रदान करेगा। आपके सफल और प्रभावी कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं। (Rajyasabha Candidate Lakshmi Verma)

Back to top button
error: Content is protected !!