कोरिया-बलरामपुर में 9 और 10 मार्च को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 621 पदों पर होगी भर्ती

Placement Camp in Chhattisgarh: कोरिया और बलरामपुर जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। दरअसल, जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 9 और 10 मार्च 2026 को निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जहां निजी कंपनियों में कई पदों पर भर्ती की जाएगी। बैकुंठपुर में 9 मार्च को जिला पंचायत के पीछे गढ़ कलेवा के बगल में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें बैकुंठपुर, मनेद्रगढ़ और सरगुजा के लिए रिलेशनशिप एक्जीक्यूटिव के 10 पदों पर भर्ती होगी। वहीं कस्टमर सर्विस एक्जीक्यूटिव के 3 पद भर जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रहे मौजूद

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 से 18,000 रुपए तक मासिक वेतन दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ जरुरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से लाने होंगे। (Placement Camp in Chhattisgarh)

  • शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

बलरामपुर में 10 मार्च को प्लेसमेंट कैंप

बलरामपुर जिले में 10 मार्च को जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन शासकीय आई.टी.आई. रामानुजगंज में किया जाएगा। इस कैंप में निजी कंपनी श्री क्वालिटी सर्विस और सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से कुल 608 पदों पर भर्ती की जाएगी। (Placement Camp in Chhattisgarh)

  • क्वालिटी इंस्पेक्टर- 50 पद
  • सिक्योरिटी गार्ड- 100 पद
  • सुरक्षा गार्ड- 200 पद
  • सिक्योरिटी सुपरवाइजर- 50 पद
  • फील्ड ऑफिसर- 2 पद
  • अकाउंटेंट- 2 पद
  • मार्केटिंग मैनेजर- 2 पद
  • टीआरजी ऑफिसर- 2 पद
  • लेबर- 200 पद

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अब रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैंप के लिए erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए आधार से अपडेटेड जीवित रोजगार पंजीयन होना जरूरी है, जिन अभ्यर्थियों का रोजगार पंजीयन अभी सक्रिय नहीं है, वे पहले e-Rojgar पोर्टल या ई-रोजगार एप के माध्यम से पंजीयन कर लें। इसके बाद संबंधित प्लेसमेंट कैम्प के लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए अभ्यर्थी 96856-72368, 78312-99158 पर संपर्क कर सकते हैं। दोनों जिलों में आयोजित ये प्लेसमेंट कैंप युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का बेहतर मौका हैं। इच्छुक अभ्यर्थी समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!