ईरान संकट के बीच मोदी सरकार अलर्ट: गैस किल्लत पर नजर, अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

India Energy Crisis : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और Iran में जारी संघर्ष के बीच देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस को लेकर किल्लत (India Energy Crisis ) की खबरें सामने आ रही हैं। कई शहरों में गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने मंत्रियों को हालात पर कड़ी नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में फिर मिली अवैध अफीम की खेती, डेढ़ एकड़ खेत में फसल होने की सूचना से हड़कंप
सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को हुई बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि कुछ लोग मौजूदा हालात को लेकर घबराहट का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखना जरूरी है। उन्होंने मंत्रियों से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे प्रचार का तथ्यों के साथ आक्रामक तरीके से जवाब देने को भी कहा।
भारत की तैयारी मजबूत: पीएम मोदी
मंत्रियों का मनोबल बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा संकट सिर्फ एक देश तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संभावित संकट को देखते हुए भारत की तैयारियां मजबूत हैं और कई अन्य देशों की तुलना में स्थिति बेहतर है।
इससे पहले बुधवार को Tamil Nadu में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से घबराने की बजाय संयम रखने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार जनहित की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी National Democratic Alliance (एनडीए) की रैली में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश में कमर्शियल एलपीजी की कमी से होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर प्रभावित हुआ है, लेकिन सरकार जल्द ही स्थिति को सामान्य करने के लिए काम कर रही है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल सही और सत्यापित जानकारी ही साझा करें और अफवाहों से बचें।
होर्मुज जलडमरूमध्य से भारत को राहत
इधर, Strait of Hormuz को लेकर पैदा हुए तनाव के बीच भारत के लिए राहत की खबर भी सामने आई है। इस समुद्री मार्ग से जहाजों की आवाजाही को लेकर भारत के विदेश मंत्री S. Jaishankar ने ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi के साथ उच्च स्तरीय बातचीत की।
बातचीत के बाद ईरान भारत के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का रास्ता खोलने पर सहमत हो गया है। अब भारतीय झंडे वाले तेल टैंकरों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी जा रही है।
खबरों के अनुसार भारत के दो टैंकर पुष्पक और परिमल इस जलडमरूमध्य से सुरक्षित रूप से गुजर रहे हैं, जिससे देश की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर राहत मिली है। (India Energy Crisis )



