दुर्ग अफीम कांड में राजस्थान कनेक्शन, बीज सप्लायर चौथा आरोपी गिरफ्तार

Opium Cultivation in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। Durg के Pulgaon थाना क्षेत्र में करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर उगाई जा रही अवैध अफीम की खेती का खुलासा हुआ है। इस मामले में बीज सप्लाई करने वाले चौथे आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में अफीम खेती पर एक्शन मोड में सरकार, 15 दिन में सच आएगा सामने
पुलिस के अनुसार, संयुक्त टीम ने कुछ दिन पहले ग्राम समोदा, झेनझरी और सिरसा के बीच स्थित खेत में कार्रवाई करते हुए अफीम की फसल जब्त की थी। जब्त किए गए पौधों की अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मक्का के खेत के बीच छिपाई गई थी अफीम
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने मक्का और भुट्टे की फसल के बीच-बीच में अफीम के पौधे लगाए थे, ताकि किसी को आसानी से शक न हो। पुलिस ने करीब 5 एकड़ से ज्यादा जमीन में फैली अफीम की खेती को जब्त कर लिया।
चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। इनमें विकास बिश्नोई (जोधपुर), विनायक ताम्रकार (दुर्ग) और मनीष उर्फ गोलू ठाकुर (समोदा) शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि अफीम की खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने में छोटू राम (62) निवासी Jodhpur की अहम भूमिका थी। पुलिस टीम ने राजस्थान पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
खेती में भारी मशीनों का इस्तेमाल
पुलिस ने आरोपियों के पास से खेती में उपयोग किए जा रहे कई उपकरण भी जब्त किए हैं। इनमें 2 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी, 2 मोटरसाइकिल और 1 हार्वेस्टर शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है।
आरोपी छोटू राम के पास से 2220 रुपये नकद और एक स्मार्टफोन भी बरामद किया गया है। (Opium Cultivation in Chhattisgarh)
यह कार्रवाई Vijay Agrawal के निर्देश पर एसीसीयू दुर्ग, पुलगांव थाना और जेवरा-सिरसा चौकी की संयुक्त टीम ने की। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। (Opium Cultivation in Chhattisgarh)



