Google Analytics —— Meta Pixel

US-Iran War : होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान का बड़ा बयान: “दुश्मनों के लिए बंद, बाकी देशों के जहाजों के लिए खुला”

US-Iran War : इजरायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जाने के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान भी इन हमलों का जवाब दे रहा है। इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ईरान ने बड़ा बयान दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए बंद नहीं किया गया है, बल्कि यह केवल उनके दुश्मनों के लिए बंद है।

यह भी पढ़े :- लभांडी प्राथमिक शाला में कक्षा 5 के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, शिक्षकों ने कहा – “प्राथमिक शिक्षा ही जीवन की मजबूत नींव”

“दुश्मन देशों के जहाजों के लिए बंद”

एक इंटरव्यू में अराघची ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से बंद नहीं है। उन्होंने कहा, “दरअसल होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है। यह केवल हमारे दुश्मनों और हम व हमारे सहयोगियों पर हमला करने वाले टैंकरों और जहाजों के लिए बंद है। बाकी सभी देशों के जहाजों के लिए आवागमन पर कोई रोक नहीं है।”

कई जहाज रास्ते में फंसे

ईरानी मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच स्थित इस संकरे समुद्री मार्ग में कई भारतीय जहाजों समेत सैकड़ों टैंकर और मालवाहक जहाज फंसे होने की खबरें सामने आई हैं। ईरान ने कहा कि यह स्थिति मुख्य रूप से “सुरक्षा चिंताओं” के कारण बनी है।

रूस और चीन को बताया रणनीतिक साझेदार

रूस और चीन द्वारा ईरान को सैन्य और खुफिया सहायता देने के सवाल पर अराघची ने कहा कि दोनों देश ईरान के रणनीतिक साझेदार हैं। उन्होंने कहा, “रूस और चीन हमारे रणनीतिक साझेदार हैं। अतीत में हमारा घनिष्ठ सहयोग रहा है और यह अब भी जारी है। इसमें सैन्य सहयोग भी शामिल है।”(US-Iran War)

ईरान के इस बयान के बाद क्षेत्र में पहले से जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक तेल आपूर्ति को लेकर चिंता और बढ़ गई है। (US-Iran War)

Back to top button
error: Content is protected !!