Google Analytics —— Meta Pixel

चैत्र नवरात्रि में डोंगरगढ़ पहुंचना होगा आसान, मां बम्लेश्वरी मंदिर के लिए 10 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

CG Navratri Special Train: चैत्र नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु Maa Bamleshwari Temple में दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए South East Central Railway ने विशेष इंतजाम किए हैं।

यह भी पढ़े :- Chaitra Navratri 2026: इस बार खास होगा चैत्र नवरात्र, 72 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग, पढ़े पूरी खबर

रेलवे ने 19 मार्च से 27 मार्च तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन, कुछ ट्रेनों का विस्तार और 10 एक्सप्रेस ट्रेनों (CG Navratri Special Train) का अस्थायी ठहराव Dongargarh Railway Station में करने का निर्णय लिया है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के दौरान हर साल हजारों श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए Dongargarh पहुंचते हैं। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

रेलवे द्वारा लिए गए फैसले के तहत कुछ पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को भी आगे बढ़ाया गया है, जिससे आसपास के जिलों और शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिल सके।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि नवरात्रि के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशन पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी, ताकि श्रद्धालु आसानी से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर सकें। (CG Navratri Special Train)

Back to top button
error: Content is protected !!