Google Analytics —— Meta Pixel

केन्या में बाढ़ का कहर, 66 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघर, हर साल मार्च से मई के बीच तबाही

Flood in Kenya: पूर्वी अफ्रीकी देश केन्या में तेज बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। पिछले एक हफ्ते में बाढ़ और फ्लैश फ्लड की घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। कई शहरों और कस्बों में घरों, सड़कों और बिजली व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। सरकार और राहत एजेंसियां लगातार बचाव अभियान चला रही हैं। दरअसल, पिछले कई दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण नैरोबी समेत देश के कई हिस्सों में नदियां उफान पर आ गई हैं।

यह भी पढ़ें:- आज विधानसभा का घेराव करेगी कांग्रेस, पायलट और बघेल समेत कई दिग्गज होंगे शामिल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

अचानक आई फ्लैश फ्लड से सड़कों पर पानी भर गया और कई इलाकों में वाहन बह गए। कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को रातों-रात सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। भारी बारिश के कारण कई पुल और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में बिजली और पानी की सप्लाई ठप हो गई है। कुछ स्कूलों में भी पानी घुस जाने से पढ़ाई प्रभावित हुई है। सरकार के मुताबिक बाढ़ से अब तक हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं और दो हजार से ज्यादा लोगों को अपना घर छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है। राहत और बचाव के लिए पुलिस, सेना और आपदा टीमें लगातार सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

कई हिस्सों में अभी भी तेज बारिश जारी

केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा है कि प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री, भोजन और मेडिकल सहायता पहुंचाई जा रही है। सरकार ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी भी जारी की है, क्योंकि कई हिस्सों में अभी भी तेज बारिश जारी है। केन्या में हर साल मार्च से मई के बीच ‘लॉन्ग रेन’ के दौरान बाढ़ की घटनाएं देखने को मिलती हैं। 2024 में भारी बारिश और बाढ़ के कारण देशभर में करीब 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और लाखों लोग प्रभावित हुए थे। 2024 में ही एलगेयो मराक्वेट क्षेत्र में भूस्खलन से 20 से ज्यादा लोगों की जान चली गई और हजारों घर नष्ट हो गए। (Flood in Kenya)

आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी

मार्च 2026 में हाल की बारिश में कई काउंटियों में फ्लैश फ्लड आई, जिसमें दर्जनों लोगों की मौत हुई और हजारों परिवार विस्थापित हुए। फिलहाल केन्या में राहत और बचाव अभियान जारी है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। अब सबकी नजर मौसम पर टिकी है कि बारिश कब थमे और हालात सामान्य हो सकें। (Flood in Kenya)

Back to top button
error: Content is protected !!