दिव्य हिन्दू नव वर्ष महोत्सव: बलौदाबाजार में निकलेगी आज भव्य शोभायात्रा, पढ़े पूरी खबर
बलौदाबाजार : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, युगाब्द 5126 एवं विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर बलौदाबाजार के जिला मुख्यालय में दिव्य हिन्दू नव वर्ष महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सर्व हिन्दू समाज एवं हिन्दू नव वर्ष समिति के तत्वावधान में एक विशाल और आकर्षक शोभायात्रा निकाली जाएगी।
यह भी पढ़े :- बालोद जंबूरी आयोजन पर विधानसभा में हंगामा, भ्रष्टाचार के आरोपों पर गरमाई सियासत
यह शोभायात्रा आज दिन- गुरुवार, 19 मार्च 2026 को संध्या 4:30 बजे यज्ञ स्थल दशहरा मैदान से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों “ज्वेलर्स लाइन, मानस मंदिर, गांधी चौक, नेहरू चौक एवं सदर बाजार” से होते हुए बजरंग चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में भव्य आरती के साथ सम्पन्न होगी।
इस आयोजन में सनातन संस्कृति की झलक, पारंपरिक वेशभूषा, धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजन समिति ने इसे ऐतिहासिक और भव्य बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।
आयोजकगणों ने की अपील
सर्व हिन्दू समाज एवं हिन्दू नव वर्ष समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
महिलाओं से अनुरोध किया गया है कि वे नारंगी (ऑरेंज) साड़ी एवं पगड़ी धारण करें। पुरुषों से आग्रह है कि वे सफेद या नारंगी कुर्ता-पायजामा एवं पगड़ी पहनकर इस पावन शोभायात्रा की शोभा बढ़ाएं।
आयोजकों ने कहा कि यह पर्व केवल नव वर्ष का स्वागत नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी नागरिकों की सहभागिता से यह आयोजन और भी भव्य एवं सफल बनेगा।
नव वर्ष की शुभकामनाएँ
इस पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हिन्दू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गई हैं और सभी से इस दिव्य आयोजन में सहभागी बनने का आग्रह किया गया है।
आयोजक: सर्व हिन्दू समाज एवं हिन्दू नव वर्ष समिति, बलौदाबाजार




