Google Analytics —— Meta Pixel

राजस्व बढ़ाने बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में छुट्टियों में भी खुलेंगे रजिस्ट्री कार्यालय

एमसीबीछत्तीसगढ़ में राजस्व संग्रह को गति देने के लिए पंजीयन विभाग ने अहम निर्णय लिया है। कार्यालय महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आदेश के अनुसार मार्च माह के अंत तक कुछ शासकीय अवकाश के दिनों में भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे और नियमित रूप से रजिस्ट्री कार्य किए जाएंगे।

यह भी पढ़े :- SIR पर विधानसभा में घमासान, 19 लाख नाम कटने के आरोप पर विपक्ष का वॉकआउट

वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि अधिक से अधिक पंजीयन कार्य संपन्न हो सकें और राज्य के राजस्व में वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। आदेश के तहत 22 मार्च (चतुर्थ रविवार), 28 मार्च (अंतिम शनिवार), 29 मार्च (अंतिम रविवार) और महावीर जयंती (31 मार्च) को भी पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे।

31 मार्च तक जारी रहेंगे सरकारी लेनदेन

निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इन अवकाश के दिनों में न केवल पंजीयन कार्यालय संचालित होंगे, बल्कि बैंकों में भी 31 मार्च 2026 तक शासकीय लेनदेन जारी रहेगा। इसके लिए जिला पंजीयक, कोषालय अधिकारी और भारतीय स्टेट बैंक सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जनता को मिलेगी बड़ी राहत

इस फैसले से आम नागरिकों, खरीदारों और विक्रेताओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। पहले छुट्टियों के कारण रजिस्ट्री कार्य प्रभावित होता था, लेकिन अब लोग अवकाश के दिनों में भी अपने दस्तावेजों का पंजीयन आसानी से करा सकेंगे।

प्रशासन के सख्त निर्देश

प्रशासन ने सभी उप-पंजीयक कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित नियमों के तहत पंजीयन कार्य सुचारू रूप से किया जाए। साथ ही ई-स्टाम्प और अन्य आवश्यक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Back to top button
error: Content is protected !!