रायपुर में भारी वाहनों पर बड़ा फैसला: 18 मार्गों पर एंट्री बैन, सुबह 5 से रात 12 बजे तक रोक

Raipur Traffic News : राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। रायपुर में अब भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की एंट्री पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।
यह भी पढ़े :- Iran-US तनाव के बीच तेल संकट गहराया, भारत रूस समेत हर देश से खरीदेगा LPG
जारी आदेश के मुताबिक, रिंग रोड-01 और रिंग रोड-02 से शहर में आने वाले 18 प्रमुख मार्गों पर सुबह 5:00 बजे से रात 12:00 बजे तक इन वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह नियम अगले एक महीने तक प्रभावी रहेगा। (Raipur Traffic News)
क्यों लिया गया फैसला?
पुलिस के अनुसार, शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। भारी वाहनों के कारण रोजाना कई इलाकों में लंबा जाम लग जाता था, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
इन जगहों पर रहेगा प्रतिबंध
प्रतिबंध जिन प्रमुख मार्गों और चौकों पर लागू रहेगा, उनमें शामिल हैं:
- तेलीबांधा चौक
- केनाल रोड
- महावीर नगर
- राजेंद्र नगर
- पचपेड़ीनाका
- संतोषीनगर
- भाठागांव
- कुशालपुर
- रायपुरा
- डीडी नगर
- अरिहंत नगर
- टाटीबंध
- हीरापुर टर्निंग
- गोगांव तिराहा
- गोंदवारा तिराहा
- भनपुरी क्षेत्र
- विधानसभा रोड
- एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे रिंग रोड-01
नियम तोड़ने पर सख्ती
प्रशासन ने वाहन चालकों से नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
इस फैसले से उम्मीद है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। (Raipur Traffic News)



