Google Analytics —— Meta Pixel

Congress leader के घर में लूट, बंदूक की नोक पर जेवरात व 50 हजार पार

सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम केरजु में गुरुवार की रात हथियारबंद तीन बदमाशों ने कांग्रेस नेता (Congress leader) के घर में घुसकर बंदूक की नोंक पर जेवरात व 50 हजार नकद की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक, भरमार बंदूक एवं मोबाइल ने बरामद कर लिया है।जबकि घटना में शामिल तीनों आरोपियों का अभी तक कोई सुराग हाथ नही लगा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लगभग ८ बजे ग्राम केरजु में तीन हथियारबंद बदमाश बाइक से कांग्रेस नेता व व्यवसायी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पहुंचे। इस दौरान सुरेंद्र अग्रवाल व अन्य कोई पुरूष सदस्य घर में मौजूद नहीं था, केवल महिलाएं थीं। दो बदमाशों ने दुकान बंद कर रही महिला के कनपटी पर बंदूक सटा दिया और उनके गले से सोने की चैन, कान की बाली एवं नाक से नथ के साथ गल्ले में रखा नकदी 50 हजार लूट लिया।

इसके बाद महिला को बंदूक की नोक पर अंदर ले गए और वहां उनकी बहू के गले से सोने की चैन बाली एवं नाक का नथ लूट लिया। इसी बीच घर मे मौजूद बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके डर से लूटपाट कर रहे युवक बाहर निकले और अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल निर्मित हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस महकमे में भी हडक़ंप मच गया। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बाइक, भरमार बंदूक व मोबाइल बरामद

घटनास्थल की जांच के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इसी बीच पुलिस को घटनास्थल से 10 किमी दूर सरगा डेम के पास से लूट की घटना में प्रयुक्त पीले रंग की पल्सर बाइक एवं पेड़ पर टंगी हुई भरमार बंदूक मिली। वही सरगा डेम से 5 किमी दूर साजापानी में सडक़ से 50 मीटर दूर लुटेरों की मोबाइल मिली। लेकिन अब तक लुटेरों का सुराग नहीं मिला है। पुलिस टीम आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

इसे भी पढ़ें- head constable से सहायक उप-निरीक्षक पद पर पदोन्नति पर लागू होगा हाईकोर्ट का आदेश

Back to top button
error: Content is protected !!