Google Analytics —— Meta Pixel

असम चुनाव में AI का खतरा! PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को किया आगाह

‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ संवाद में कार्यकर्ताओं से कहा- जमीनी स्तर पर बढ़ाएं मेहनत, स्थिरता से ही विकास संभव

नई दिल्ली/गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को सतर्क करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए बनाए जा रहे फर्जी वीडियो को लेकर बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे वीडियो चुनावी माहौल को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़े :- एशियाई खेलों पर नजर: तीरंदाज कोमालिका बारी ट्राइबल गेम्स में दमदार प्रदर्शन को तैयार

सोमवार को नमो ऐप के जरिए आयोजित ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने असम के भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि वे राज्य में भाजपा-एनडीए की लगातार तीसरी जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम की प्रगति के लिए शांति और स्थिरता बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि भाजपा के सत्ता में आने से पहले राज्य लंबे समय तक अस्थिरता से जूझता रहा, लेकिन पिछले एक दशक में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं।

उन्होंने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपील की कि वे पिछली सरकारों के कार्यकाल को याद रखें और सोच-समझकर निर्णय लें। पीएम मोदी ने कहा, “एक छोटी सी गलती भी असम को पीछे धकेल सकती है, इसलिए स्थिरता बनाए रखना जरूरी है।”

संवाद के दौरान उन्होंने एआई के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे लोगों को फेक वीडियो और भ्रामक सूचनाओं से सावधान करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।

इस दौरान भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी दावा किया कि पार्टी असम में तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक बनाएगी। एक चुनावी रैली में उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकारें विकास के बजाय वोट बैंक की राजनीति में लिप्त रहीं।

Back to top button
error: Content is protected !!