छत्तीसगढ़ में 16 निरीक्षक बने डीएसपी, गृह विभाग ने जारी किया पदोन्नति आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग ने पुलिस विभाग में कार्यरत 16 निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत किया है। यह निर्णय 24 मार्च 2026 को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के आधार पर लिया गया।
यह भी पढ़े :- नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़: 8 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक संवर्ग, कंपनी कमांडर और विशेष शाखा के अधिकारियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-12 (56,100 – 1,77,500 रुपये) में पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। सभी अधिकारियों को निरीक्षक संवर्ग से डीएसपी संवर्ग (विशेष शाखा) में पदोन्नत किया गया है।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन-
निरीक्षक (विशेष शाखा):
सविता सिंह परिहार
अरनोल्ड संतरी बड़ा
विष्णु प्रसाद देशमुख
कंपनी कमांडर:
बृजेश कुमार भदौरिया
अविनाश कुमार अग्निहोत्री
हरीश कुमार तिवारी
अमित शर्मा
मनीष कुमार साहू
शैलेन्द्र कुमार सेन
देवनारायण सिंह
इन्द्रसेन बंजारे
मिलमन मिंज
ओमप्रकाश सेन
राकेश कुमार सलाम
राम बहादुर शर्मा
शब्बीर अली
गृह विभाग द्वारा जारी इस आदेश के बाद पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे।



