Google Analytics —— Meta Pixel

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ गढ़ेगा विकास का स्वर्णिम भविष्य: मुख्यमंत्री साय

Vijay Sharma Meet CM: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में मिली ऐतिहासिक सफलता के बीच मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से उनके नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात की। इस दौरान शर्मा ने मुख्यमंत्री को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में मिली इस बड़ी उपलब्धि पर बधाई देते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ अब विकास, विश्वास और समृद्धि के नए युग की ओर अग्रसर होगा।

यह भी पढ़ें:- शाह के बयान से छिड़ी जंग, श्रेय को लेकर गरमाई सियासत, श्रेय, शहादत और सवालों की जंग

उन्होंने कहा कि नक्सलवाद सालों तक प्रदेश की प्रगति में सबसे बड़ी बाधा बना रहा और विशेष रूप से बस्तर अंचल लंबे समय तक लाल आतंक के साये में रहा।मुख्यमंत्री ने कहा कि अब परिस्थितियां तेजी से बदल रही हैं और नक्सल प्रभावित सभी क्षेत्रों में विकास की मुख्यधारा मजबूत हो रही है। बस्तर सहित पूरे प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण तैयार हो रहा है, जिससे आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। (Vijay Sharma Meet CM)

मुख्यमंत्री साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प, स्पष्ट नीति और प्रभावी रणनीति को दिया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भयमुक्त और सुरक्षित छत्तीसगढ़ का सपना आज साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनकी शहादत ने इस सफलता की नींव रखी है।

Soldiers Martyred in Chhattisgarh

उन्होंने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके अथक प्रयासों का परिणाम है।मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नक्सलमुक्त वातावरण में अब छत्तीसगढ़ तेज गति से विकास के नए सोपान गढ़ेगा और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा। सुरक्षा बलों के साथ विजय शर्मा की सक्रिय और समर्पित भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण रही। बस्तर अंचल अब विकसित छत्तीसगढ़-2047 के संकल्प को साकार करने में एक मजबूत स्तंभ के रूप में उभरकर अपनी अहम भूमिका निभाएगा। (Vijay Sharma Meet CM)

Back to top button
error: Content is protected !!