Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में 10 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन, 346 पदों पर होगी भर्ती

Employment Fair in Surajpur: सूरजपुर जिले के युवाओं के लिए रोजगार पाने का एक अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 10 अप्रैल (शुक्रवार) को शासकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। इस रोजगार मेले में कुल 346 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। अलग-अलग कंपनियों की ओर से कई प्रकार की नौकरियों के लिए भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- रायगढ़ में सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर 5 उद्योगों पर लाखों का जुर्माना, सरगुजा में कलेक्टर के सख्त निर्देश

किन-किन पदों पर होगी भर्ती ?

  • सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर
  • कंप्यूटर ऑपरेटर, रिसेप्शनिस्ट
  • कुक, वेट्रेस
  • इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन
  • होटल मैनेजमेंट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर
  • सिलाई मशीन ऑपरेटर, मोबाइल रिपेयरिंग
  • बीमा सखी, अकाउंटेंट  

इन कंपनियों में काम करने का मौका

  • सेफ इंटेलिजेंट सिक्योरिटी सर्विस (53 पद)
  • सीजी स्कोप स्किल फाउंडेशन (28 पद)
  • स्वतंत्र माइक्रोफिन (15 पद)
  • श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड (40 पद)
  • वेदांता स्किल स्कूल (120 पद)
  • एलआईसी (40 पद)
  • एबिस फूड्स एंड प्रोटीन्स (50 पद)

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को पहले ऑनलाइन पंजीयन करना अनिवार्य है। इसके लिए रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, आधार कार्ड, निवास और जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड समेत पासपोर्ट साइज की 2 फोटो लाने होंगे। आवेदकों की आयु 18 से 35 साल निर्धारित की गई है। यह रोजगार मेला पूरी तरह निःशुल्क है। चयन प्रक्रिया संबंधित कंपनियों की ओर से की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ जरूर उठाएं। (Employment Fair in Surajpur)

Back to top button
error: Content is protected !!