Google Analytics —— Meta Pixel

फार्च्यूनर से ‘देसी’ स्कॉर्पियो पर शिफ्ट हुए सीएम साय, काफिले में शामिल हुईं 6 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां

रायपुर : मुख्यमंत्री के काफिले में बदलाव ने सबका ध्यान खींच लिया है। विष्णु देव साय अब तक जहां Toyota Fortuner का इस्तेमाल कर रहे थे, वहीं अब उन्होंने विशुद्ध भारतीय एसयूवी Mahindra Scorpio को अपनी सवारी बना लिया है।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी गर्मी: कई इलाकों में पारा 42°C पार होने के आसार

दरअसल, जब सीएम साय का काफिला प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचा, तो नई स्कॉर्पियो गाड़ियों को देखकर कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक काफिले में एक-दो नहीं बल्कि करीब छह नई स्कॉर्पियो शामिल की गई हैं, जिनमें बुलेटप्रूफ वाहन भी शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये बदलाव इसलिए किया गया क्योंकि पहले इस्तेमाल हो रही गाड़ियां काफी पुरानी हो चुकी थीं और बीच-बीच में खराब भी हो जाती थीं। खुद सीएम साय ने भी इस पर स्पष्ट करते हुए कहा कि लंबे समय से गाड़ियों को बदलने की जरूरत महसूस की जा रही थी, जिसके चलते अब नई गाड़ियों को शामिल किया गया है।

यह कदम न केवल सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है, बल्कि “मेक इन इंडिया” की भावना से जुड़ा प्रतीकात्मक बदलाव भी माना जा रहा है।

Back to top button
error: Content is protected !!