जंगल में सो गई नशे में धुत पत्नी, नहीं उठी तो बौखलाया पति, डंडे से मारकर ले ली जान

Wife Murder in Raigarh: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। घटना रैरूमाखुर्द पुलिस चौकी क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक राजकोट अमलझरिया गांव का रहने वाला गणेश कोरवा (30) अपनी पत्नी सुकांति कोरवा (28) के साथ 17 अप्रैल को जंगल में महुआ बीनने के लिए गया था। दोनों रात तक घर नहीं लौटे, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। अगले दिन सुबह गणेश कोरवा अकेले घर पहुंचा। उसने परिजनों को बताया कि उसकी पत्नी रास्ते में कहीं रुक गई थी और वह उसे पानी लेने के लिए भेजकर घर आ गया। उसकी बातों पर परिवार को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें:- “भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा”: पहलगाम हमले की बरसी पर पीएम मोदी का सख्त संदेश
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान विरोधाभासी पाए गए। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी सुकांति नशे की हालत में तालाब के मेड़ के पास सो गई थी। जब उसने उसे उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी, जिसके चलते वह गुस्से में आ गया। इसी दौरान उसने पास में पड़े बांस के डंडे से उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से सुकांति कोरवा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने सच्चाई छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में मामला उजागर हो गया।

आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विजय एक्का के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद किया गया है। यह घटना एक बार फिर यह दर्शाती है कि नशा और गुस्सा मिलकर किस तरह एक सामान्य विवाद को भयावह अपराध में बदल सकते हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी भी है कि ऐसे हालातों से बचने के लिए संयम और समझदारी बेहद जरूरी है। (Wife Murder in Raigarh)



