Google Analytics —— Meta Pixel

कांकेर में आईईडी ब्लास्ट: DRG के तीन जवान शहीद, एक गंभीर घायल

कांकेर। कांकेर-नारायणपुर सीमा क्षेत्र से आज शनिवार को दर्दनाक खबर सामने आई, जहां डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़े :- भारतमाला मुआवजा घोटाले की जांच तेज, संभाग आयुक्त ने बनाई दो नई टीम

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह सुरक्षा बल की टीम कोरोसकोडा जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान पहले से बिछाई गई आईईडी को निष्क्रिय करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना छोटेबेठिया थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। विस्फोट की चपेट में डीआरजी के चार जवान आ गए। गंभीर चोटों के कारण तीन जवानों ने मौके पर ही शहादत दी, जबकि एक जवान घायल हो गया।

शहीद जवानों के नाम:

  • इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी
  • कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा
  • कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले

घायल जवान:

  • कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा

घायल जवान परमानंद कोमरा को बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर कांकेर भेजा गया है।

बस्तर रेंज के आईजी सुंदरराज पी. ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सरेंडर कर चुके नक्सलियों से मिले इनपुट के आधार पर पिछले कुछ महीनों से लगातार आईईडी बरामदगी और निष्क्रिय करने का अभियान चलाया जा रहा है। अब तक सैकड़ों आईईडी को निष्क्रिय किया जा चुका है, लेकिन शनिवार को डिफ्यूज करने के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।

Back to top button
error: Content is protected !!