Google Analytics —— Meta Pixel

आदर्श विद्यालय के छात्रों का सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

रायपुर। रायपुर केरला समाजम् के संरक्षण में संचालित आदर्श विद्यालय देवेंद्र नगर रायपुर ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का एक उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित किया है। आदर्श विद्यालय देवेन्द्रनगर के विद्यार्थियों ने 10वीं एवं 12 वीं कक्षा (सत्र 2025-26) की CGBSE परीक्षा में अपनी कठोर मेहनत एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य से शानदार परिणाम हासिल किया ।

यह भी पढ़े :- West Bengal Election Result 2026 : बंगाल में सत्ता परिवर्तन! भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ममता बनर्जी को करारी हार

यह स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक अद्वितीय उदाहरण है। इनमें से कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है। 10वीं कक्षा में निधि वर्मा 95% रजत त्रिपाठी 90.5% याशु वर्मा 90.1 % सोमेश अग्रवाल 89.1%, हिमांशु देवांगन 88.8% असिफा बानो 88.3% तथा 12वीं कक्षा में एजाजुल हक 95.2% सनोवर बानो 93.6% प्राची साहू 93.6% पलक अग्रवाल 93% अंशिका पांडे 92.4%,तनिष्का अंबवानी 91.4%अंक अर्जित किया।

रायपुर केरला समाजम् की प्रबंधन समिति के आदरणीय पदाधिकारी गणों ने विलक्षण उपलब्धि हासिल करने वाले सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएंँ दी। उन्होंने छात्रों के अथक प्रयासों के साथ साथ शिक्षण कला की भी प्रशंसा की जो इस आदर्श विद्यालय ग्रुप आफ स्कूल की शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्था की प्राचार्या सुश्री सुमन शानबाग एवं उप-प्राचार्य श्री के.के.उन्नीकृष्णन नायर ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएंँ दी | इस सफलता का संपूर्ण श्रेय ‘आदर्श विद्यालय परिवार’ के सामूहिक प्रयास एवं सच्ची लगन को जाता है।”यह जानकारी संस्था की प्राचार्या ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

Back to top button
error: Content is protected !!