West Bengal Election Result 2026 : बंगाल में सत्ता परिवर्तन! भाजपा की ऐतिहासिक जीत, ममता बनर्जी को करारी हार
West Bengal Election Result 2026 : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रचंड बहुमत हासिल करते हुए 200 के पार सीटें जीत ली हैं और राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गई है।
यह भी पढ़े :- Sushasan Tihar : खाट पर बैठे मुख्यमंत्री, सरोधी में ग्रामीणों से आमने-सामने संवाद
294 सदस्यीय विधानसभा में इस बार 293 सीटों पर ही मतगणना हुई, जिसमें बहुमत का आंकड़ा 147 रहा। भाजपा ने 206 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) 81 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस और एजेयूपी को 2-2 सीटें मिलीं, वहीं माकपा को सिर्फ 1 सीट हासिल हुई। (West Bengal Election Result 2026)
सबसे बड़ा झटका: ममता बनर्जी अपने गढ़ में हारीं
राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को उनके गढ़ भवानीपुर में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। भाजपा नेता Suvendu Adhikari ने उन्हें 15,105 वोटों से मात दी। यह हार बंगाल की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत मानी जा रही है।
नंदीग्राम में भी लहराया भाजपा का परचम
Suvendu Adhikari ने नंदीग्राम सीट पर भी जीत हासिल करते हुए टीएमसी उम्मीदवार को 9,665 वोटों से हराया।
चुनाव प्रक्रिया: दो चरणों में मतदान
राज्य में मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में हुआ। दक्षिण 24 परगना की फलता सीट पर गड़बड़ी के चलते चुनाव आयोग ने मतदान रद्द कर दिया। अब इस सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा और 24 मई को नतीजे आएंगे।
इसके अलावा, दो विधानसभा क्षेत्रों के 15 बूथों पर भी पुनर्मतदान कराया गया।
जीत के बाद तीखा हमला
जीत के बाद Suvendu Adhikari ने टीएमसी को “भ्रष्ट और परिवारवादी पार्टी” बताते हुए कहा कि भाजपा अपने सभी चुनावी वादे पूरे करेगी। (West Bengal Election Result 2026)



