रायपुर कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल: SI, ASI समेत 136 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर
CG Police Transfer : राजधानी में पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने 136 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है।
यह भी पढ़े :- भाजपा का दबदबा कायम, टीवीके ने तमिलनाडु में रचा इतिहास, दबाव में विपक्ष, 5 राज्यों के नतीजों से बदली तस्वीर
जारी आदेश के अनुसार, तबादला सूची में 2 सब-इंस्पेक्टर (SI), 16 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) तथा 118 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। सभी के नामों की सूची भी सार्वजनिक की गई है। (CG Police Transfer)
इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान थानों से हटाकर नए थानों और विभिन्न इकाइयों में पदस्थ किया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। (CG Police Transfer)




