Google Analytics —— Meta Pixel

मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, हम चुनाव नहीं हारे, हमें चुनाव आयोग के जरिए हराया गया है: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

CM Mamta Banerjee Allegations: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं, मैं राजभवन नहीं जाऊंगी। सवाल ही नहीं उठता। नहीं। अब मैं यह भी कहना चाहती हूं कि हम चुनाव नहीं हारे। यह हमें हराने की उनकी कोशिश है। आधिकारिक तौर पर चुनाव आयोग के जरिए वे हमें हरा सकते हैं, लेकिन नैतिक रूप से हम चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि दुख की बात है कि CEC इस चुनाव में लोगों के संवैधानिक अधिकारों को लूटने और EVM को लूटने के वाला खलनायक बन गया। क्या आप मुझे बता सकते हैं कि वोटिंग के बाद EVM में 80-90% चार्ज है? यह कैसे हो सकता है? चुनाव से दो दिन पहले, उन्होंने हमारे लोगों को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। उन्होंने हर जगह छापेमारी करना शुरू कर दिया। उन्होंने सभी IPS और IAS अधिकारियों को बदल दिया। 

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी भी खत्म, तेजस्वी यादव भी खत्म और अब ममता बनर्जी भी खत्म, जानिए सुवेंदु अधिकारी ने ऐसा क्यों कहा ?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी से लोगों को चुना और भाजपा ने सीधे चुनाव आयोग के साथ मिलकर खेल खेला। यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं। उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए। जब हम कोर्ट गए तो 32 लाख नाम शामिल किए गए। उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा। सोनिया जी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, हेमंत सोरेन ने मुझे फोन किया। INDIA गठबंधन के सभी साथियों ने मुझसे कहा कि वे पूरी तरह से मेरे साथ हैं। मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में हमारी एकजुटता और मजबूत रहेगी। अखिलेश ने मुझसे अनुरोध किया कि क्या वह आज ही आ सकते हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि कल आएं। तो वह कल आएंगे। एक-एक करके सब आएंगे। 

मैं अब एक आजाद पंछी हूं: ममता बनर्जी

CM ने कहा कि मेरा लक्ष्य बहुत साफ है। मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूं। इसलिए आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं। मैं अब एक आजाद पंछी हूं। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं, लेकिन अब मैं एक आजाद पंछी हूं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में वोट चोरी और ज्यादा हुआ, क्योंकि हमने बहुत कड़ी लड़ाई लड़ी। हमारी लड़ाई सीधे तौर पर भाजपा के साथ नहीं थी, हमारी लड़ाई भाजपा के साथ थी। अगर चुनाव आयोग बिक जाए, न्यायपालिका से न्याय न मिले, इतने लोगों को SIR के नाम पर निकाल दिया जाए, अधिकारी एक तरफा काम करें। (CM Mamta Banerjee Allegations)

हमारे लोगों को पीटा: ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि आप मुझे बताएं कि EVM मशीन में मतदान के बाद भी चार्ज 90-95 कैसे रहा जो 40 से नीचे होता है ? उन्होंने मतदान केंद्र में मुझे जाने नहीं दिया, उन्होंने केंद्रीय बलों और चुनाव अधिकारियों के माध्यम से हमारे कार्यकर्ताओं को टॉर्चर किया। धक्का मारते मारते मुझे बाहर निकाला गया, हमारे एजेंट को मारा गया। पहले चरण की मतगणना के बाद वे कहने लगे कि भाजपा को 195-200 सीटें मिल रही हैं। आपने फाइनल रिजल्ट का इंतजार नहीं किया। आपने 5-6 चरण का भी इंतजार नहीं किया। प्रेस मीडिया के साथ उस प्रचार के बाद भाजपा पोलिंग स्टेशन के अंदर गई और उन्होंने लोगों, काउंटिंग एजेंट्स को पीटना शुरू कर दिया। जब मुझे पता चला कि सभी काउंटिंग एजेंट्स हटा लिए गए हैं तो मैं लगभग 30,000 से आगे चल रही थी और लगभग 5 राउंड बाकी थे। हमें 32,000 से ज्यादा मिलना चाहिए था। फिर BJP कैंडिडेट 200 CRPF जवानों और 200 बाहरी गुंडों के साथ अंदर गया, फिर उन्होंने हमारे लोगों को पीटा। 

भाजपा ने चुनावी नतीजों को प्रभावित किया: हुड्डा 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया और उन्होंने सारे फॉर्म छीन लिए। जब मुझे पता चला, तो मैं वहां गई। उन्होंने मेरी कार रोक दी, लेकिन मैंने दूसरा रास्ता लिया। जब मैं अंदर गई तो CRPF ने मुझसे कहा कि मुझे जाने की इजाज़त नहीं है। मैंने कहा कि मैं एक उम्मीदवार हूं। फिर मैंने RO से शिकायत की कि सामान्य हालात होने तक मतगणना तुरंत रोक दी जाए। मैंने DEO को देखा। मुझे पता है कि वह 15 दिन पहले किसी को संदेश किया था कि ‘काउंटिंग में खेला होगा’। मैं कुछ मिनट के लिए अंदर गया। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की। उस समय CCTV बंद था। वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के माध्यम से चुनावी नतीजों को प्रभावित करने के लिए हर इंतजाम करके जनादेश को मोड़कर सत्ता हासिल करने का कार्य किया है। सबसे पहले हरियाणा में उन्होंने ऐसा किया। हरियाणा में भी ये मैनेजमेंट से बनी सरकार थी। आज देश का विपक्ष लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ेगा। (CM Mamta Banerjee Allegations)

भारतीय जनता पार्टी ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी ने पलटवार किया है। भाजपा नेता सुभाष सरकार ने कहा कि उन्हें याद करना चाहिए कि 2011 में कितनी हिंसा हुई। अभी तो मतगणना के 24 घंटे होने जा रहे हैं, लेकिन तृणमूल के कितने लोग घायल हुए ? भाजपा अलग पार्टी है, ‘पार्टी विद द डिफरेंस’। भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा कि देश की अखंडता और संप्रभुता के लिए बंगाल से तृणमूल कांग्रेस का निकलना बहुत ज्यादा जरूरी था और बंगाल की जनता ने एक ही निर्णय दिया है, ‘गेट लॉस्ट TMC’। भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि बंगाल में लगातार हम कार्य कर रहे थे। निश्चित था कि जनता में जो आक्रोश था, उनकी मांग थी कि उन्हें वोटिंग का मौका मिले और किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। चुनाव आयोग ने जिस प्रकार का काम किया, उसके बाद हर व्यक्ति ने वोट डाला। उसी का नतीजा है कि आज ममता बनर्जी पूरे तौर से बंगाल से समाप्त हो चुकी हैं। 

ममता की दिमागी स्थिति ठीक है: तथागत रॉय

कांग्रेस सांसद और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर उन्होंने कहा कि पहले वो बताएं कि क्या केरलम में उनकी जीत फर्जी है ? भाजपा नेता तथागत रॉय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर कहा कि मैंने ऐसी बातें कभी नहीं सुनीं और ना ही देखीं कि कोई चुनाव में हारने के बावजूद इस्तीफा देने से इंकार कर रहा है। क्या ममता बनर्जी यह नहीं समझती हैं कि विधानसभा का कार्यकाल ही समाप्त हो जाएगा। उसके बाद तो वे ऐसे भी मुख्यमंत्री नहीं रह सकती हैं। मुझे नहीं लगता कि उनकी दिमागी स्थिति ठीक है। वहीं आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और रेजिनगर-नाउदा विधानसभा क्षेत्र से एजेयूपी के विजयी उम्मीदवार हुमायूं कबीर ने कहा कि मैं विपक्ष में बैठक कर काम करूंगा। बीजेपी को ज्यादा सीट मिल गया है। मैं विपक्ष में बैठक कर जिला, क्षेत्र के लिए काम करूंगा और सरकार कोई गलत काम करेगी तो मैं जनता को समझाऊंगा जो बीजेपी गलत काम कर रही है, ताकि आने वाले चुनाव में जनता उनके खिलाफ वोट डाले।

Back to top button
error: Content is protected !!