रायपुर गोलीकांड: सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दूसरी युवती की भी मौत

Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में घायल दूसरी युवती दुर्गेश्वरी की भी आज बुधवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले गीतांजलि की मौके पर ही जान चली गई थी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
यह भी पढ़े :- घुसपैठियों पर सख्ती के संकेत: विजय शर्मा बोले- अब होगी कड़ी व्यवस्था, सुरक्षा तंत्र होगा और मजबूत
पुलिस के अनुसार, यह वारदात मोवा-पंडरी क्षेत्र स्थित ऊषा प्राइड कमर्शियल-रेजिडेंशियल बिल्डिंग के पास मंगलवार रात करीब 9:30 बजे हुई। आरोपी जितेंद्र वर्मा का अपनी पत्नी से लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था, जो बच्चों से मिलने को लेकर और बढ़ गया था। (Raipur Crime News)
बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान आरोपी गुस्से में आ गया और उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दोनों सालियों—दुर्गेश्वरी और गीतांजलि—पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पहली गोली गीतांजलि के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गोली दुर्गेश्वरी की पीठ में लगी। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश्वरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस और पुलिस कमिश्नरेट की टीम मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर उसके पास से लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली है।
डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद का नतीजा है। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। (Raipur Crime News)



