CDTH BB : पूर्व विधायक पंडित बंशराज तिवारी की 101वीं जयंती पर 20वां निःशुल्क रोग निदान शिविर सम्पन्न, 375 मरीजों का हुआ इलाज

Banshraj Tiwari Jayanti: बलौदाबाजार के पूर्व विधायक, समाजसेवी, अधिवक्ता स्वर्गीय पंडित बंशराज तिवारी की 101वीं जन्मजयंती के अवसर पर आयोजित 20वां विशाल निःशुल्क रोग निदान शिविर चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ नीति आयोग के उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि गणेशशंकर मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।


मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पं. बंशराज तिवारी ने जीवनभर समाजहित में कार्य किया और उनकी स्मृति में आयोजित यह सेवा कार्य उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने तिवारी परिवार द्वारा निरंतर किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित सनम जांगड़े, प्रमोद कुमार शर्मा, शैलेश नितिन त्रिवेदी तथा विद्याभूषण शुक्ला सहित अतिथियों ने डॉ. प्रमोद तिवारी एवं तिवारी परिवार को इस पुनीत आयोजन के लिए शुभकामनाएँ और बधाई दी।
वरिष्ठ नागरिकों और पत्रकारों का सम्मान
कार्यक्रम के समापन अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले वरिष्ठ जनों :- श्याम शुक्ला, जयनारायण केशरवानी, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, जुगल भट्टर, लक्ष्मी साहू, डी.पी. जैन, श्रीमती निशा झा, एस.एम. पाध्ये, श्रद्धानंद अग्रवाल, मोतीलाल वर्मा, छबीश्याम दुबे, प्यारेलाल सेन, गुलशन मेहता, पियूष मिश्रा, भोला वर्मा एवं नरेंद्र शुक्ला को स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इन पत्रकारों को किया सम्मानित
साथ ही इस सम्मान समारोह में वरिष्ठ पत्रकार रामाधार पटेल, प्रभाकर मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, प्रदीप माहेश्वरी, दिलीप माहेश्वरी, दलजीत सिंह चावला, अशोक कुमार साहू (संपादक अनमोल न्यूज24), प्रमोद मिश्रा, नरेश गनसानी, कृष्ण कुमार केशरवानी, कुश अग्रवाल, राघवेंद्र सिंह एवं आभाष शर्मा को स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गणेशशंकर मिश्रा का तिवारी परिवार की ओर से अशोक तिवारी, डॉ. प्रमोद तिवारी, विनोद तिवारी एवं विपिन तिवारी ने स्मृतिचिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।
375 मरीजों का हुआ पंजीयन, कई जांचें और दवाएं निःशुल्क
शिविर की जानकारी देते हुए चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नितिन तिवारी ने बताया कि कुल 375 मरीजों का पंजीयन किया गया। शिविर में 55 सोनोग्राफी, 25 एक्स-रे, 159 मरीजों की रक्त जांच, 20 ईसीजी एवं 5 एंडोस्कोपी जांचें की गईं तथा सभी मरीजों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा 10 हार्निया, 22 हाइड्रोसिल एवं 30 बवासीर-फिस्टुला मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं
इस रोग निदान स्वास्थ्य शिविर में डॉ. प्रमोद तिवारी (वरिष्ठ सर्जन), डॉ. नितिन तिवारी (लेप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. गीतिका शंकर (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुकृति, डॉ. आकांक्षा (दंत रोग), डॉ. रीतिक राजाराम (क्रिटिकल केयर), डॉ. राहुल देव (शिशु रोग), डॉ. आकाश (अस्थि रोग), डॉ. सत्य प्रकाश सिंह (एमडी), डॉ. गौरव त्रिपाठी (कार्डियो), डॉ. संजय साहू (नेत्र रोग), डॉ. राहुल त्रिवेदी (आयुर्वेद), डॉ. अनामिका, अभिषेक तिवारी, संजय पांडेय, अविनाश मिश्रा, दीपक बांधे और खिलावन फेकर सहित चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम में संजू पटेल, शिव नरेश मिश्रा, रवि यादव, राजेश केशरवानी, राजनारायण केशरवानी, विवेक शुक्ला, प्रवीण शुक्ला सहित बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।





