Google Analytics —— Meta Pixel

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से कुलपति प्रो. मनोज दयाल की शिष्टाचार भेंट

पत्रकारिता विश्वविद्यालय के विकास, गुणवत्ता एवं नई शिक्षा नीति पर हुई विस्तृत चर्चा

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने गुरुवार को सौजन्य मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान विश्वविद्यालय के दीर्घकालिक एवं लघुकालिक विकास को लेकर व्यापक एवं सार्थक चर्चा हुई।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव कोरिया कलेक्टर नियुक्त

बैठक में विश्वविद्यालय के संख्यात्मक विस्तार के साथ-साथ गुणात्मक विकास को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली, शोध, कौशल विकास एवं विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव एवं आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने विश्वविद्यालय की विभिन्न लंबित समस्याओं एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं से मंत्री महोदय को अवगत कराया।

बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के उद्देश्यों पर भी चर्चा हुई। विश्वविद्यालय में संचालित मीडिया एवं जनसंचार पाठ्यक्रमों को गुणवत्ता, समानता, पहुँच और वहनीयता के आधार पर विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किए जाने की जानकारी दी गई। बताया गया कि विश्वविद्यालय के मीडिया कोर्स विद्यार्थियों में रटने की परंपरागत पद्धति की बजाय आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता, बहुविषयक शिक्षा एवं कौशल विकास को बढ़ावा दे रहे हैं।

इसी क्रम में कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने आगामी परीक्षाओं एवं भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राओं के बेहतर अध्ययन हेतु विश्वविद्यालय लाइब्रेरी में एयर-कूल्ड रीडिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
यह मुलाकात विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अधोसंरचनात्मक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!