CG Panchayat Chunav 2026 Date: छत्तीसगढ़ में चुनावी बिगुल: 1 जून को वोटिंग, 4 जून को आएंगे नतीजे

CG Panchayat Chunav 2026 Date : छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य में एक चरण में चुनाव होंगे। 1 जून को मतदान कराया जाएगा, जबकि 4 जून को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
यह भी पढ़े :- राजधानी में अधिवक्ता पर जानलेवा हमला, कमिश्नरेट सिस्टम पर उठे सवाल
11 मई से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार चुनाव प्रक्रिया 11 मई से शुरू होकर 4 जून तक चलेगी। नाम निर्देशन पत्र 11 मई से 18 मई तक जमा किए जाएंगे। 19 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 21 मई तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकेंगे।
1228 पंचायत पदों और 82 नगरीय सीटों पर मतदान
निर्वाचन आयोग के मुताबिक नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष के 5 पद और पार्षद के 77 पदों सहित कुल 82 सीटों पर मतदान होगा। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत सदस्य के 10, सरपंच के 82 और पंच के 1136 पदों सहित कुल 1228 रिक्त पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे।
12 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान
राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए आयोग ने व्यापक तैयारियां की हैं। नगरीय निकाय चुनाव में 44 हजार 525 और पंचायत चुनाव में 10 लाख 37 हजार 789 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
EVM और मतपेटी से होगा मतदान
निर्वाचन आयोग के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव EVM के माध्यम से दलीय आधार पर कराए जाएंगे, जबकि पंचायत चुनाव मतपेटी के जरिए गैर-दलीय आधार पर होंगे।
नगरीय निकायों में मतदान सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि पंचायत चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। (CG Panchayat Chunav 2026 Date)
33 सामान्य और 5 व्यय प्रेक्षक नियुक्त
चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए आयोग ने 33 सामान्य प्रेक्षक और 5 व्यय प्रेक्षक नियुक्त किए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को निष्पक्षता और समय-सीमा के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। (CG Panchayat Chunav 2026 Date)




