Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ की बेटी सुष्मिता सिंह बनीं IFS अफसर, UPSC में हासिल की 32वीं रैंक

UPSC IFS Result 2025- राजनांदगांव। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम (UPSC IFS Result 2025) में छत्तीसगढ़ की सुष्मिता सिंह ने शानदार सफलता हासिल की है। उन्होंने ऑल इंडिया 32वीं रैंक प्राप्त कर भारतीय वन सेवा (IFS) में जगह बनाई है। उनकी इस उपलब्धि से राजनांदगांव सहित पूरे प्रदेश में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़े :- Rashifal 10 May 2026 : आज रविवार का राशिफल, क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

पांचवें प्रयास में मिली सफलता

सुष्मिता सिंह ने कठिन मेहनत और लगातार प्रयासों के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने पांचवें प्रयास में UPSC वन सेवा परीक्षा पास की। तैयारी के दौरान कई चुनौतियां आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर लगातार फोकस बनाए रखा।

नौकरी छोड़कर की तैयारी

कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद सुष्मिता ने कुछ समय नौकरी की, लेकिन सिविल सेवा की तैयारी के लिए समय नहीं मिल पाने के कारण उन्होंने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद उन्होंने पूरी तरह UPSC की तैयारी पर ध्यान केंद्रित किया।

शिक्षा में हमेशा रहीं अव्वल

सुष्मिता की शुरुआती पढ़ाई राजनांदगांव के जेएमजे नवजीवन स्कूल और रॉयल किड्स स्कूल में हुई। इसके बाद उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल सरकंडा, जैन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर और डीपीएस भिलाई से स्कूली शिक्षा पूरी की। आगे चलकर उन्होंने University of Petroleum and Energy Studies देहरादून से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया।

पिता से मिली प्रेरणा

सुष्मिता के पिता भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। परिवार का वातावरण और पिता के अनुभव ने सुष्मिता को वन सेवा में जाने के लिए प्रेरित किया।

प्रदेश को मिली नई पहचान

सुष्मिता सिंह की सफलता को प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। (UPSC IFS Result 2025)

Back to top button
error: Content is protected !!