Google Analytics —— Meta Pixel

सचिन पायलट पर हनुमान बेनीवाल का तंज, बोले-“सीएम बनना उनकी किस्मत में नहीं”

जयपुर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो बेनीवाल ने कहा कि सचिन पायलट अभी भी “अधरझूल” की स्थिति में हैं और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के संपर्क में हैं।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ की बेटी सुष्मिता सिंह बनीं IFS अफसर, UPSC में हासिल की 32वीं रैंक

मीडिया से बातचीत के दौरान बेनीवाल ने कहा, “पायलट साहब पहले बीजेपी के नजदीक रहे हुए हैं। जैसे मैं बीजेपी में रहा और बाद में अलग होकर अपनी पार्टी बना ली, वैसे ही बीजेपी को लगता है कि हम पहले उनके थे। लेकिन अब हमारी पार्टी अलग है।”

“एक टांग इधर, एक टांग उधर”

बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा, “पायलट साहब की स्थिति ऐसी है कि एक टांग इधर और एक टांग उधर है। कहीं न कहीं उनका बीजेपी नेताओं से संपर्क आज भी बना हुआ है।”

उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के कई नेता सचिन पायलट को गुर्जर समाज का मजबूत चेहरा मानते हैं। बेनीवाल ने कहा, “बीजेपी के लोग खुद कहते हैं कि गुर्जर समाज में अगर कोई मजबूत नेता है तो वह सचिन पायलट हैं। अब अगर वे ऐसा कहते हैं तो इसमें मैं क्या कर सकता हूं।”

मुख्यमंत्री पद को लेकर भी साधा निशाना

हनुमान बेनीवाल ने सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की चर्चाओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, “अगर मुख्यमंत्री बनना उनकी किस्मत में नहीं है, तो मैं किस्मत थोड़े ही लिखूंगा।”

बेनीवाल के इस बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में बयानबाजी तेज होने की संभावना है।

Back to top button
error: Content is protected !!