Google Analytics —— Meta Pixel

Tamil Nadu CM Oath Ceremony : विजय बने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, द्रविड़ राजनीति में बड़ा बदलाव

Tamil Nadu CM Oath Ceremony : तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने रविवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

यह भी पढ़े :- सचिन पायलट पर हनुमान बेनीवाल का तंज, बोले-“सीएम बनना उनकी किस्मत में नहीं”

कई दिनों तक चली राजनीतिक चर्चाओं और विभिन्न दलों के समर्थन के बाद विजय ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। 234 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 118 विधायकों के समर्थन की जरूरत थी, जबकि विजय को 120 विधायकों का समर्थन मिला। इसके साथ ही वह वर्ष 1967 के बाद तमिलनाडु के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जो डीएमके या एआईएडीएमके से नहीं हैं। इससे राज्य में इन दोनों द्रविड़ दलों के लंबे राजनीतिक वर्चस्व का अंत माना जा रहा है। (Tamil Nadu CM Oath Ceremony)

51 वर्षीय विजय का फिल्मों से राजनीति तक का सफर हाल के वर्षों की सबसे चर्चित राजनीतिक घटनाओं में शामिल हो गया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय को कई दलों का समर्थन मिला, जिसके बाद उनकी पार्टी सरकार बनाने की स्थिति में पहुंची।

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा मोड़ तब आया जब कांग्रेस ने डीएमके से गठबंधन तोड़कर विजय की पार्टी टीवीके को समर्थन देने का फैसला किया। कांग्रेस के अलावा विदुथलाई चिरुथाइगल कच्ची (VCK), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPI-M) ने भी विजय को समर्थन दिया। हालांकि इन दलों ने सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है, लेकिन वे औपचारिक रूप से सरकार में शामिल नहीं हुए हैं।

तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सहयोगी दलों के समर्थन पत्र मिलने के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि विजय ने टीवीके विधायक दल के नेता चुने जाने की जानकारी राज्यपाल को दी, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। (Tamil Nadu CM Oath Ceremony)

Back to top button
error: Content is protected !!