Google Analytics —— Meta Pixel

पीएम मोदी की अपील का असर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छोड़ा प्रोटोकॉल

रायपुर । प्रधानमंत्री Narendra Modi की संसाधनों के संयमित उपयोग की अपील के बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा की है कि स्थिति सामान्य होने तक वे सुरक्षा से जुड़ी अत्यावश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पायलट गाड़ी, फॉलो वाहन और विशेष प्रोटोकॉल का उपयोग नहीं करेंगे।

वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में हर नागरिक और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग किया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि देशहित सर्वोपरि है और ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।

दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत करने, संसाधनों के अनावश्यक उपयोग से बचने और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की थी। इसी क्रम में ओपी चौधरी का यह निर्णय राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को सादगी और जवाबदेही से जोड़कर देखा जा रहा है। चर्चा है कि यदि अन्य मंत्री और अधिकारी भी इसी तरह पहल करें, तो ईंधन की बचत के साथ सरकारी खर्चों में भी कमी लाई जा सकती है।

यह भी पढ़े :- दुष्कर्म पीड़िता का मंगेतर बना जीवनसाथी, मंदिर में लिए सात फेरे

Back to top button
error: Content is protected !!