यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें रद्द
Train Cancel in Chhattisgarh: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत चांपा स्टेशन में चौथी रेल लाइन को जोड़ने और ऑटो सिग्नलिंग कार्य के चलते 7 जून से 19 जून तक बड़े स्तर पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत नॉन-इंटरकनेक्टिविटी ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर-मेमू ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द किया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं, कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनें देरी से संचालित होंगी। रेलवे प्रशासन के इस फैसले से महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और पंजाब सहित कई राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें:- जांजगीर में जमीन विवाद में खूनी खेल, पिता, मां और दो मासूमों की कुल्हाड़ी से की हत्या
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 7 से 18 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 8 से 19 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 8 से 19 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 12 से 16 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 10 से 14 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12833/12834 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस 12 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12869 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 14 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 12 व 15 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 14 व 17 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 10 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12905 पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस 10 व 11 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस 12 व 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस 14 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस 16 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 16 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस 14 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस 10 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस 12 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 17321 वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस 12 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 17322 जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस 15 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 11 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 14 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस 9 व 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस 12 व 16 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20471 श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस 14 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 17 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस 16 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस 10 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस 11 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस 10 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 11 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस 12 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस 14 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस 9 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस 11 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22909 बलसाड-पुरी एक्सप्रेस 11 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22910 पुरी-बलसाड एक्सप्रेस 14 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22866 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस 9 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22865 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस 11 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस 15 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर- बक्सर एक्सप्रेस 12 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 13425 मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस 15 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 15 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस 17 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस 12 व 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस 14 व 15 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 12 व 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस 13 व 14 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस 9 व 12 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12252 कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस 11 व 14 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22648 तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस 11 व 15 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 22647 कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस 13 व 17 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस 10 व 11 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस 12 व 13 जून को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 18477/18478 पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक रद्द रहेगी।
ये पैसेंजर और मेमू ट्रेनें भी रद्द
- गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर 8 से 19 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 7 से 18 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर 8 से 19 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर 7 से 18 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 8 से 19 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 7 से 18 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू 8 से 19 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू 8 से 19 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 68737/68738 रायगढ़्-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर 8 से 19 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 58210 बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर 8 से 19 जून तक रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 18250/18249 और 18252/18251 कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को 8 से 19 जून तक केवल कोरबा-बिलासपुर-कोरबा के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 11 से 17 जून के बीच कई ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं। गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस, 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो एक्सप्रेस, 12101 एलटीटी-शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, 12102 शालीमार-एलटीटी ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस और 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा रूट से होकर संचालित होंगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)

कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले समाप्त किया जाएगा। गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू 8 से 19 जून तक केवल बिलासपुर तक चलेगी। 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर से शुरू होगी। 18518 विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस 7 से 18 जून तक बिलासपुर तक ही आएगी। 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस 8 से 19 जून तक बिलासपुर से चलेगी। 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस 10 और 13 जून को बिलासपुर तक ही जाएगी, जबकि 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस 12 और 15 जून को बिलासपुर से शुरू होगी। वहीं कई ट्रेनें देरी से भी चलेंगी। 12129 पुणे-हावड़ा आजाद हिंद एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक 3 घंटे देरी से रवाना होगी। (Train Cancel in Chhattisgarh)

12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस 11 से 15 जून तक ढाई घंटे देरी से चलेगी। 12070 गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस 12 से 16 जून तक 2 घंटे देरी से रवाना होगी। 18249/18251 रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस 12 से 16 जून तक 2 घंटे देरी से चलेगी, जबकि 18239 कोरबा-इतवारी शिवनाथ एक्सप्रेस 12 से 16 जून तक डेढ़ घंटे देरी से रवाना होगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है, जिसमें 180 किलोमीटर से ज्यादा काम पूरा किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि परियोजना पूरी होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी, नई ट्रेनों के संचालन का रास्ता खुलेगा और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ ट्रेनों की देरी भी कम होगी।



