अरुण देव गौतम बने छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक डीजीपी, शासन ने जारी किया आदेश
रायपुर। राज्य शासन ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम को छत्तीसगढ़ का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया है। इस संबंध में गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

अरुण देव गौतम पिछले लगभग 14 महीनों से प्रभारी डीजीपी के रूप में राज्य की पुलिस व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उनकी स्थायी नियुक्ति के साथ प्रदेश पुलिस प्रशासन को पूर्णकालिक नेतृत्व मिल गया है।
सरकार के इस फैसले को पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्थिरता और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़े :– थाने से लौटने के कुछ घंटों बाद भाई बना बहन का कातिल, कैंची से गला रेतकर उतारा मौत के घाट, पढ़े पूरी खबर



