Google Analytics —— Meta Pixel

Trending

Chhattisgarh News Update : Traffic police के जवान ने छत से छलांग लगाकर दी जान

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में ट्रैफिक पुलिस (Traffic police) के जवान ने शासकीय आवासीय भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि शहर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमलीडीह इलाके में बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ट्रैफिक पुलिस के जवान राजकुमार ध्रुव (30) ने शासकीय आवासीय भवन से कूदकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस जवान ((Traffic police)) राजकुमार पिछले एक वर्ष से फेफड़ों से संबंधित बीमारी से पीड़ित था और वह शराब पीने का आदी था। बीती रात राजकुमार ने सांस लेने में समस्या की शिकायत की और सुबह वह छह मंजिला पुलिस आवासीय परिसर के छत पर चढ़ा और वहां से कूद गया। जब परिसर में रहने वाले लोगों और परिवार को इसकी जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और शव को पोस्टमार्टम के​ लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें- Good morning Balodabazar : बेहतर स्वास्थ्य के लिए 7 मई को होगा गुड मॉर्निग बलौदाबाजार कार्यक्रम का शुभारंभ

Back to top button
error: Content is protected !!