Google Analytics —— Meta Pixel

‘कॉकरोच पार्टी’ के बाद अब बनी ‘इश्क करो पार्टी’, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने किया ऐलान

Ishq Karo Party : हाल ही में चर्चाओं में रही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कंडेय काटजू ने एक नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है। इस पार्टी का नाम ‘इश्क करो पार्टी’ (Ishq Karo Party) (आईकेपी) रखा गया है।

जस्टिस काटजू का कहना है कि यह पार्टी देश के सामने मौजूद गरीबी, कुपोषण, बेरोजगारी और सामाजिक विभाजन जैसी गंभीर समस्याओं से निपटने के उद्देश्य से बनाई गई है। उन्होंने दावा किया कि लोगों के बीच प्रेम, भाईचारे और एकता को बढ़ावा देकर इन चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है। (Ishq Karo Party)

काटजू ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की आलोचना करते हुए उसके संस्थापक को लेकर तीखी टिप्पणी भी की। गौरतलब है कि सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए एक पोस्ट में जस्टिस काटजू ने कहा कि कुछ लोग उनकी पार्टी को मजाक या वैलेंटाइन डे जैसी अवधारणा से जोड़कर देख सकते हैं, लेकिन ऐसा सोचना गलत होगा। उन्होंने कहा कि भारत की बड़ी समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब समाज के सभी वर्गों में एकता और आपसी प्रेम की भावना मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, नस्ल और अन्य भेदभावों से ऊपर उठकर सभी भारतीयों के प्रति प्रेम (इश्क) का भाव रखना चाहिए। तभी आधुनिक और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से एक मजबूत जनआंदोलन खड़ा किया जा सकता है, जो देश के लोगों को उनकी समस्याओं से मुक्ति दिला सके।

काटजू ने राजनीतिक नेताओं पर सत्ता की राजनीति में उलझकर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ‘इश्क करो पार्टी’ का उद्देश्य इसी प्रवृत्ति का विरोध करना और समाज में एकता तथा भाईचारे को बढ़ावा देना है।

इसके साथ ही उन्होंने महुआ मोइत्रा को भी अपनी नई पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है।

यह भी पढ़े :- Israel-Iran war : ईरान पर फिर हमला किया तो अकेले पड़ जाओगे: ट्रंप ने नेतन्याहू को दी चेतावनी

Back to top button
error: Content is protected !!